भारत के पडोसी देश में भी PUBG Mobile पर लगा बैन: रिपोर्ट

PUBG Mobile
PUBG Mobile

अफगानिस्तान में PUBG Mobile फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल Afghanistan Telecommunications Regulatory Authority (ATRA) ने गुरुवार को घोषणा करके बताया कि उनके देश में PUBG Mobile पर कुछ समय के लिए बैन लगा है।

ये निर्णय ARTA ने बुधवार को लिया जब उनके पास ट्रांसपोर्ट एंड टेलीकम्युनिकेशन से ज्यादा खबरें आने लगी। ATRA ने अपनी स्टेटमेंट को पझवोक अफगान न्यूज़ पर जारी किया जहां बताया गया कि अधिकारियों ने मिनिस्ट्री ऑफ हज और क्षेत्रीय अधिकारियों, शिक्षा मंत्रालय, जन स्वास्थ्य मंत्रालय, टेलीकम्युनिकेशन और वैंज्ञानिक मंत्रालय, मनोविज्ञानी, माता-पिता, स्कूल के शिक्षकों, साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्डर्स और अन्य जगहों से गेम को सस्पेंड करने पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile India के नकली APK की डाउनलोड लिंक हो रही है वायरल, डाउनलोड करने से बचें


क्या अफगानिस्तान में PUBG Mobile पूरी तरह बंद हो गया है?

ATRA के हेड ओमर मंसूर अंसारी ने बताया कि उनकी टीम ने इसपर काफी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए सुरक्षा और समाज पर प्रभाव को देखते हुए इस गेम को कुछ समय के लिए बैन करने का निर्णय लिया है।

अंसारी ने बताया कि वो इसके उपाय को ढूंढने का प्रयास करेंगे। इसके लिए ARTA के अधिकारीयों को अभी बच्चों पर गेम के बुरे प्रभाव के बारे में सोचना होगा और इसे सही बदलावों के साथ लाना होगा। भारत में भी 2 सितंबर को गेम पर बैन लग गया था। अबतक बैन नहीं हटा है लेकिन नए वर्जन का ऐलान हो गया था।

अब देखना होगा कि अफगानिस्तान में कबतक PUBG Mobile पर से बैन हट सकता है। साथ ही अफगानिस्तान के प्रशंसकों को जरूर ही कुछ हफ्ते तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें:- "अगर PUBG Mobile में हिंसा होना गेम की वापसी न होने दे रहा तो FAU-G और COD में भी वही चीज़ें है"