PUBG Mobile पिछले कुछ समय से काफी ज्यादा चर्चा का विषय रहा है। इस गेम को सितंबर में बैन किया गया था। इसके बाद से भारतीय फैंस काफी ज्यादा निराश थे। लगभग दो महीने बाद गेम की वापसी की घोषणा हुई थी। इस दौरान एक टीजर भी सामने आया था जहां Dynamo, Kronten और Jonathan नजर आए थे।
इसके अलावा PUBG India नाम की कंपनी का भारत में रजिस्ट्रेशन भी हो गया था।
इसके बावजूद अबतक गेम की रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं। इसके बावजूद हर दिन कुछ नई रिपोर्ट्स जरूर सामने निकलकर आ रही हैं।
PUBG Mobile India के नकली APK की डाउनलोड लिंक हो रही है वायरल
12 नवंबर को PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा के साथ ही इंटरनेट पर कई सारी APK फाइल्स सामने आ रही थीं। इस दौरान वो PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के रूप में वायरल हो रही है।

भारतीय वर्जन अभी तक रिलीज नहीं हुआ है और ऐसे में साफ पता चलता है कि ये ये APK फाइल्स पूरी तरह नकली है।
ये भी पढ़ें:- भारत में बैन के बाद भी PUBG Mobile दुनियाभर में कमाई करने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद

खिलाडियों को इस तरह की नकली ऐप्स को डाउनलोड नहीं करना चाहिए क्योंकि काफी जायदा चांस रहते हैं कि आपके फोन को नुकसान पहुँच सकता है। साथ ही वायरस और मेलवेयर भी आ सकते हैं।

अन्य घोषणाओं के लिए खिलाडी PUBG Mobile के आधिकारिक भारतीय सोशल मीडिया हैंडल्स चेक कर सकते हैं:
इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें
फेसबुक: यहां क्लिक करें
यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें
डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें
वेबसाइट: यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले गेम्स की सूची में तीन महीनों बाद की जबरदस्त वापसी