PUBG Mobile में जायरोस्कोप का उपयोग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी

सेंसिटिविटी
सेंसिटिविटी

PUBG Mobile में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को बढ़िया स्किल्स की जरूरत होती है। अगर आपकी सेंसिटिविटी सही है तो आप बड़ी आसानी से शानदार तरीके से गेम को खेल सकते हैं। अच्छी सेंसिटिविटी को चुनने के साथ ट्रेनिंग रूम में उसका उपयोग करना भी आवश्यक है। PUBG Mobile के कई सारे खिलाड़ी जायरोस्कोप का उपयोग करते हैं। इससे खिलाड़ियों को काफी फायदे हो सकते हैं।

PUBG Mobile के खिलाड़ी जायरोस्कोप सेंसर का उपयोग करके कई सारे कार्य कर सकते हैं। जायरोस्कोप को चालू करने से खिलाड़ी ज्यादातर चीज़ों को अंगूठे या उंगलियों के बिना गेम पर नियंत्रण रख सकते हैं।

भले ही PUBG Mobile में जायरोस्कोप पर पकड़ बनाना काफी मुश्किल है लेकिन जब एक बार खिलाड़ी इसमें अच्छा हो जाता है तो उसकी स्किल्स में बड़ा सुधार आता है।

PUBG Mobile में जायरोस्कोप उपयोग करने वाले खिलाड़ियों के लिए सबसे अच्छी सेटिंग्स

कैमरा सेंसिटिविटी सेटिंग

Entercaption

इन सेटिंग की मदद से आपको अपने आसपास के एरिया को आसानी से देखने में मदद मिलेगी। इन सेटिंग्स के साथ मूवमेंट्स में काफी ज्यादा सुधार होगा। आप साधारण सेटिंग में कुछ छोटे बदलाव कर सकते हैं।

थर्ड पर्सन (TPP) नो स्कोप: 190%

फर्स्ट पर्सन (FPP) नो स्कोप: 130%

रेड डॉट, होलोग्राफिक: 50%

2x स्कोप: 80%

3x स्कोप: 100%

4x स्कोप: 20%

6x स्कोप: 10%

8x स्कोप: 5%

जायरोस्कोप की सेटिंग्स

Entercaption

ये सेटिंग्स उन खिलाड़ियों के लिए अच्छी रहेगी जो फुल जायरो का उपयोग करते हैं और अपने अंगूठे का बिल्कुल भी उपयोग नहीं करते।

थर्ड पर्सन (TPP) नो स्कोप: 300%

फर्स्ट पर्सन (FPP) नो स्कोप: 300%

रेड डॉट, होलोग्राफिक: 300%

2x स्कोप: 300%

3x स्कोप: 240%

4x स्कोप: 210%

6x स्कोप: 100%

8x स्कोप: 50%

इन सेटिंग्स में खिलाड़ी अपने अनुसार हल्का बदलाव कर सकते हैं। आपको अपने अनुसार सही सेंसिटिविटी बनाना चाहिए जिससे आपको उन्हें अलग-अलग स्कोप के साथ उपयोग करने में ज्यादा दिक्कत न हो।

ये भी पढ़ें- PUBG Mobile: मीरामार 2.0 की स्पेशल गाड़ी 'गोल्डन मिराडो' को किस तरह हासिल करें?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications