5 देश जहां PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लग चुका है

Image credits: India TV News
Image credits: India TV News

भारत में कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को भारत मे बैन किया जाने वाला है। ये पहला मौका नहीं है जब किसी देश ने PUBG Mobile पर बैन लगाया है। पहले भी ये गेम बैन हो चुका है।

5 देश जहां PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite पर बैन लग चुका है

Image credits: Dot Esports
Image credits: Dot Esports

1) इराक

2019 में इराक की सरकार ने PUBG Mobile पर बैन लगाया क्योंकि ये गेम काफी ज्यादा वॉयलेंट था। साथ ही उन्होंने गेम की लत लगने के बारे में बात की। इस बैन पर ज्यादा विरोध नहीं हुआ और अबतक ये बैन जारी है।

2) जॉर्डन

जॉर्डन ने PUBG Mobile के उपयोग पर बैन लगाया था। जॉर्डन के कार्यकर्ताओं को गेम के बुरे प्रभाव से दिक्कत थी और इस वजह से उन्होंने जुलाई 2019 में इसे बैन कर दिया। इसके बाद से ही PUBG Mobile जॉर्डन में बैन है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Lite किन-किन देशों में उपलब्ध है?

3) नेपाल

2019 में भारत के पड़ोसी नेपाल ने PUBG Mobile को बैन किया था। उन्होंने इस चीज़ के दो कारण बताए थे। उनके अनुसार गेम की लत लग जाती है और इससे लोगों को गलत शिक्षा मिलती है। हालांकि, जल्द ही कोर्ट ने बैन हटा दिया और गेम ने वापसी की।

Image credits: India Times
Image credits: India Times

4) पाकिस्तान

पाकिस्तान के PUBG Mobile से मतभेद रहे हैं। इस गेम को पहले बैन किया गया था क्योंकि सरकार के अनुसार इससे पाकिस्तान के जवान लोगों का समय खराब हो रहा था। बाद में इस चीज़ को लेकर विवाद हुआ और इस निर्णय का विरोध हुआ।

5) चीन

ये बड़ा गेम चीन में बैन है। इस गेम को चीन की सरकार ने भी बैन किया है और बड़ी बात ये है कि गेम के डेवलपर्स चीन के ही है। इसके बावजूद ये गेम वहां पर बैन है। 2019 में कई सारे कारणों की वजह से गेम पर विराम लगा दिया गया।

ये भी पढ़ें:- इन देशों में अबतक PUBG Mobile पर से हट चुका है बैन

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now