PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर PUBG India के डायरेक्टर से हुए बड़े सवाल

 PUBG Mobile
 PUBG Mobile

PUBG Mobile के भारतीय फैंस के लिए साल 2020 काफी खराब रहा है। PUBG Mobile को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। फैंस के लिए आधा साल बढ़िया गया था लेकिन अचानक से सितंबर के महीने की शुरुआत में गेम पर बैन लग गया। इसके बाद काफी समय तक कोई भी खबर सामने नहीं आयी।

12 नवंबर को डेवलपर्स ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा की थी। इसके बाद टीजर भी सामने आया जहां कुछ बड़े प्रो प्लेयर्स नजर आए थे। इसके अलावा डाटा की सुरक्षा के लिए उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के साथ पार्टनरशिप भी की। PUBG India नाम की कंपनी का रजिस्ट्रेशन भी हो गया था। इसके बावजूद अबतक गेम रिलीज नहीं हुआ है।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर PUBG India के डायरेक्टर से हुए बड़े सवाल

शॉन ह्यनिल ने ट्विटर पर एक पोस्ट डाली और यहां उन्होंने PUBG PC में चिकन डिनर की फोटो डाली। कुछ ही समय बाद इन पोस्ट के नीचे कई लोगों ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट को लेकर कई सारे सवाल पूछे

हर कोई गेम की वापसी को लेकर उत्साहित है और इसका इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद अब घोषणा को काफी ज्यादा समय हो गया है और डायरेक्टर से सवाल कर रहे हैं। ये रहे कुछ ट्वीट्स:

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के रिलीज में देरी की वजह से प्रोफेशनल प्लेयर्स अब कोरियाई वर्जन खेल रहे हैं

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के रिलीज होने पर देश में ये काफी चर्चा का विषय बन जाएगा। इस गेम की वजह से भारत में गेमिंग को चेहरा मिला और मोबाइल गेमिंग आगे आयी। ईस्पोर्ट्स में कई खिलाडियों ने भारत का नेतृत्व किया और काफी ज्यादा नाम कमाया।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile को भारत में वापसी करने के लिए किन दिक्कतों को दूर करना होगा?