PUBG Mobile को भारत में वापसी करने के लिए किन दिक्कतों को दूर करना होगा?

(Image via PUBG Mobile India)
(Image via PUBG Mobile India)

PUBG Mobile को ईस्पोर्ट्स और मोबाइल बैटल रॉयल सिन का सबसे प्रसिद्ध गेम कहा जा सकता है। इसके बावजूद सितंबर के महीने में मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी ने बताया कि वो भारत में 118 चीनी ऐप्स को बैन करने वाले हैं। इसमें PUBG Mobile और इसका छोटा वर्जन भी शामिल था।

अचानक से भारतीय सरकार द्वारा लिए इस कदम ने सबको हिलाकर रख दिया था। ये पहला मौका नहीं था जब भारत ने चीनी ऐप्स को बैन करने का निर्णय लिया था। इसके पहले भी 59 ऐप्स पर जून में बैन लगा था।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के रिलीज से पहले 30 प्रसिद्ध प्लेयर्स की टीम बनाई जा सकती हैं

बैन का मुख्य कारण असल में PUBG Mobile के यूजर्स के डाटा की खराब सुरक्षा था।


PUBG Mobile को भारत में बैन क्यों किया गया था?

मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी ने एक PIB की आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रेस रिलीज जारी किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि PUBG Mobile समेत अन्य चीनी ऐप्स पर सेक्शन 69A के अंतर्गत बैन लगाया गया।

इसके साथ ही ऑफिशियल रिलीज में उन्होंने कारण बताते हुए लिखा था कि ये निर्णय भारत के बचाव और लोगों के हित में लिया गया है।

इस घोषणा को लेकर अच्छे से जानकारी देते हुए बताया गया कि ये सारी ऐप्स यूजर्स का डाटा चुराकर उसे देश के बाहर सर्वर पर भेजती हैं। इसके चलते भारतीय सरकार ने देश की रक्षा और डाटा की सुरक्षा के लिए इतना बड़ा निर्णय अचानक से लिया।

ये ऐप्स IT Act के अंतर्गत काम नहीं कर रही थी। इसके चलते सरकार ने इसे तुरंत बंद करने का निर्णय लिया। जबतक इस समस्या का सही जवाब सरकार को नहीं मिलता, तबतक गेम की वापसी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के रिलीज में देरी की वजह से प्रोफेशनल प्लेयर्स अब कोरियाई वर्जन खेल रहे हैं

Edited by Ujjaval E-Sports