क्या PUBG Mobile की तरह Free Fire पर लगेगा बैन?

Free Fire
Free Fire

हाल ही में भारतीय सरकार ने 118 चीनी ऐप्स की लिस्ट जारी की है जिन्हें भारत में बैन किया जाने वाला है और इसका कारण चीन से बॉर्डर पर बढ़ता हुआ तनाव है। बैन हुए ऐप्स की सूची में PUBG Mobile का नाम भी शामिल है।

क्या PUBG Mobile की तरह Free Fire पर लगेगा बैन?

भारत में दो बैटल रॉयल गेम सबसे ज्यादा प्रसिद्ध थे जिसमें PUBG Mobile के अलावा Free Fire एक नाम शामिल है। Free Fire के फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि उनका पसंदीदा गेम बैन नहीं होने वाला है और इस वजह से उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। Free Fire के प्लेस्टोर पर 500 मिलियन से भी ज्यादा डाउनलोड है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि करोड़ो भारतीय इस गेम को खेलते हैं।

PUBG Mobile के बैन होने के बाद सबके मन में सवाल था कि क्या Free Fire को भी बैन किया जा सकता है। 2 सितंबर को रिलीज की गयी सूची में सिंगापूर का Garena Free Fire शामिल नहीं है।

The primary office of Garena (Picture Courtesy: foursquare.com)

Free Fire किस देश का है ?

इस गेम को Garena ने बनाया है और इसकी पैरेंट कंपनी "सी लिमिटेड" है और इसके हेडक्वार्टर्स सिंगापुर में है। गेमिंग जगत में Garena ने 2009 में कदम रखा था और 2017 में उन्होंने अपना एक गेम बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद Free FIre का जन्म हुआ।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile सहित 118 ऐप्स हुए भारत में बैन