Free Fire एक प्रसिद्ध बैटल रॉयल गेम है और भारत में इस गेम की काफी ज्यादा प्रसिद्धि है। गेम काफी प्रसिद्ध है और इस वजह से भारत के कई सारे यूट्यूबर इस गेम से जुडी वीडियो बनाते और उसकी लाइव स्ट्रीम करते हैं।
हाल ही में PUBG Mobile पर बैन लग गया था और इस वजह से Free Fire को काफी बड़ा फायदा हुआ। कई सारे खिलाडी इस गेम पर शिफ्ट हो गए और हाल ही में PUBG Mobile के कुछ स्ट्रीमर्स ने भी इस गेम को अपनाने का प्रयास किया।
Free Fire: Scout, Ajjubhai आज एक साथ नजर आएंगे
Total Gaming, उर्फ़ अज्जू भाई ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में ये पोस्ट
![10 Alok characters giveaway announcement by Scout](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/43e7b-15996509070778-800.jpg 1920w)
Scout ने इस स्टोरी का जवाब देते हुए बताया कि वो आज उनके साथ Free Fire खेलने वाले हैं:
![S](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2020/09/3a5b2-15996509420139-800.jpg 1920w)
जिन लोगों को पता नहीं हो, उन्हें बता दें कि Ajjub Bhai या Ajjubhai94 भारत के सबसे प्रसिद्ध गेमिंग यूट्यूबर है। वो भारत के सबसे प्रसिद्ध यूट्यूब चैनल्स में से एक Total Gaming पर काम करते हैं, उनके 12 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स है।
साथ ही Scout काफी प्रसिद्ध PUBG Mobile प्लेयर और कंटेंट क्रिएटर है। वो अपने यूट्यूब चैनल पर हर दिन स्ट्रीम करते हैं। उनके लगभग 3 मिलियन सब्सक्राइबर्स है। वो ऑरेंज रॉक रोस्टर के सदस्य है।
Scout ने दो दिन पहले Free Fire की स्ट्रीम की थी और उनके साथ एक और प्रसिद्ध खिलाड़ी SouL Regaltos भी मौजूद थे।
आप उनकी स्ट्रीम यहां देख सकते हैं:
दोनों ही काफी प्रसिद्ध खिलाडी है और इस वजह से हर कोई इस कोलैब के लिए उत्साहित है और देखना रोचक होगा कि फैंस इस दौरान किस तरह से Scout और Ajjubhai को सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile 1.0 अपडेट कितनी MB का है?