PUBG Mobile 1.0 अपडेट कितनी MB का है?

 नया अपडेट
नया अपडेट

PUBG Mobile का नया अपडेट आ गया है और फैंस लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इसके साथ ही गेम में एरेंग्ल 2.0 भी आ चुका है और ये अब हर किसी के लिए उपलब्ध है।

PUBG Mobile 1.0 अपडेट का साइज

इस बार अपडेट का साइज लगभग 1 GB का है। खिलाड़ियों को कम से कम अपने एंड्रॉइड फोन में 1.84 GB की स्टोरेज चाहिए। इसके अलावा iOS में इस अपडेट को चलाने के लिए 2.27 GB की जरूरत होगी।

आधिकारिक घोषणा के अनुसार ये अपडेट 9:30 AM को आ गया था। इसके बावजूद अपडेट को आने में कुछ जगहों पर परिवर्तन आया होगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में टेनसेंट के साथ तोड़ी पार्टनरशिप, फैंस के लिए खुशखबरी

खिलाडी इस गेम को 8 सितंबर और 13 सितंबर के बीच अपडेट करके ये चीज़ें पा सकते हैं:

  • 2,888 BP
  • 100 AG
  • रेड रेसकार नाईट बैकपैक (3दिन)

PUBG Mobile 1.0 अपडेट के नए फीचर्स

इसके अलावा गेम में कुछ अन्य फीचर्स भी जोड़े गए हैं। आइए नए अपडेट में आए फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

  • नया क्लासिक मोड गेमप्ले: एरेंग्ल 2.0
  • लिविक में सुधार (M1014 नाम का नया हथियार)
  • बियॉन्ड A.C.E.- थीम्ड गेमप्ले
  • प्लेलोड मोड (v2.0) की वापसी होने वाली है
  • हेलोवीन इंफेक्शन मोड (23 अक्टूबर से उपलब्ध होगा)
  • ग्राफ़िक्स में होगा बड़ा सुधार
  • चीयर पार्क में अपडेट
  • चीयर पार्क में आइलैंड इन द लेक
  • चीयर पार्क हेलोवीन (23 अक्टूबर से उपलब्ध होगा)

1.0 अपडेट के बाद PUBG Mobile के सीजन 15 का रॉयल पास भी 14 सितंबर को सामने आएगा। अगर भारत से बैन हट जाता है तो ये अपडेट खिलाड़ियों के लिए खास रह सकता है। मिशन्स पार करके खिलाडी कई बड़े इनाम हासिल कर सकते हैं। साथ ही फ्री पास में भी कुछ अच्छी चीज़ें आ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के नए अपडेट में आए सारे फीचर्स की जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports