PUBG Mobile के नए अपडेट में आए सारे फीचर्स की जानकारी

 PUBG Mobile अपडेट
PUBG Mobile अपडेट

PUBG Mobile के एक नए एरा की शुरुआत हो चुकी है। लंबे समय से प्रशंसक गेम के नए अपडेट को लेकर उत्साहित थे। लगभग एक साल से PUBG Mobile बता रहा था कि एरेंग्ल 2.0 आने वाला है लेकिन काफी समय हो गया था। इस दौरान मीरामार 2.0 और लिविक मैप आ गया लेकिन एरेंग्ल मैप का बड़ा अपडेट नहीं आया था।

अब फैंस के लिए खुशखबरी है। गेम में एक बड़ा अपडेट आया है और इसके साथ ही कुछ बदलाव भी होने वाले हैं। इस अपडेट का साइज 1.8 GB है। अगर आप नए अपडेट को गूगल प्लेस्टोर के बिना डाउनलोड करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें। खैर, गेम में कई नए फीचर्स आए हैं और एरेंग्ल 2.0 के अलावा अलावा भी कई नए फीचर्स आए हैं। इसलिए गेम के नए फीचर्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में टेनसेंट के साथ तोड़ी पार्टनरशिप, फैंस के लिए खुशखबरी

PUBG Mobile के नए अपडेट में आने वाले फीचर्स

इस नए अपडेट में ये सारे फीचर्स और मोड्स आने वाले हैं:

  • नया क्लासिक मोड गेमप्ले: एरेंग्ल 2.0
  • लिविक में सुधार (M1014 नाम का नया हथियार)
  • बियॉन्ड A.C.E.- थीम्ड गेमप्ले
  • प्लेलोड मोड (v2.0) की वापसी होने वाली है
  • हेलोवीन इंफेक्शन मोड (23 अक्टूबर से उपलब्ध होगा)
  • ग्राफ़िक्स में होगा बड़ा सुधार
  • चीयर पार्क में अपडेट
  • चीयर पार्क में आइलैंड इन द लेक
  • चीयर पार्क हेलोवीन (23 अक्टूबर से उपलब्ध होगा)

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- Free Fire Gamer's Zone की ID, स्टैट्स, K/D रेश्यो और अन्य जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports