PUBG Mobile के 0.18.0 वर्जन को Gameloop के लिए कैसे डाउनलोड करें?

Gameloop
Gameloop

PUBG एम्युलेटर से आप PC पर PUBG Mobile की तरह अन्य एंड्रॉयड गेम खेल सकते हैं। इसका बड़ा फायदा ये है कि आपको उस गेम का PC वर्जन डाउनलोड नहीं करना पड़ता है। टेनसेंट स्टूडियो ने GameLoop नाम का एम्युलेटर बनाया है जिसकी मदद से आप PC पर PUBG Mobile खेल सकते हैं।

इस सॉफ्टवेयर के साथ आप विंडोज़ का उपयोग करके मोबाइल के इस गेम का आनंद ले सकते हैं। साथ ही कीबोर्ड और माउस से PUBG Mobile को कंट्रोल कर सकते हैं।

PUBG Mobile के 0.18.0 अपडेट के लिए Gameloop डाउनलोड करने का तरीका

Entercaption

PUBG Mobile को अगर कोई खिलाड़ी PC में बड़ी स्क्रीन पर खेलना चाहता है तो उसे एम्युलेटर की आवश्यकता होगी। PUBG Mobile खेलने के लिए PC के कई सारे एम्युलेटर मुफ्त में उपलब्ध है जिसमें ब्लूस्टैक, Gameloop और टेनसेंट का आधिकारिक वर्जन शामिल है।

इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप PUBG Mobile Gameloop एम्युलेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Gameloop की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और PUBG Mobile को सिलेक्ट करें।
  • PUBG Mobile Gameloop वर्जन को डाउनलोड करने के लिए अपने क्षेत्र का चुनाव करें।
  • डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें और PC पर सेटअप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।
  • इंस्टॉल करें और Gameloop एम्युलेटर को खोलें।

PUBG Mobile Gameloop की कुछ विशेषताएं

1- कीबोर्ड और माउस से आप तेज़ी से गेम को खेल सकते हैं और इसका कंट्रोल भी आसान साबित हो सकता है। Gameloop में खासकर आपकी शूटिंग और निशाना लगाने की स्किल्स में सुधार आता है।

2- इस एम्युलेटर में 2K रेजोल्यूशन है। साथ ही इसमें 3A मास्टरपीस गग्राफ़िक्स का सपोर्ट है। इस वजह से Gameloop में PUBG Mobile काफी अच्छा अनुभव दिला सकता है।

3- कम फीचर्स वाले PC में भी शानदार गेमिंग कर सकते हैं। PC में कम से कम दो 2GB रैम होना चाहिए। PUBG Mobile को PC में खेलने के लिए अमूमन ज्यादा अच्छा PC चाहिए रहता है लेकिन Gameloop की मदद से ज्यादा सस्ते PC में भी अच्छी तरह से गेम चल सकता है।

ये भी पढ़ें- PUBG Mobile: मीरामार 2.0 की स्पेशल गाड़ी 'गोल्डन मिराडो' को किस तरह हासिल करें?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications