PUBG Mobile Lite को PC में मेमू एम्युलेटर के द्वारा कैसे डाउनलोड करें?

PUBG Mobile Lite
PUBG Mobile Lite

PUBG Mobile Lite को छोटे फोन के लिए बनाया गया था। मार्च 2017 में PUBG Mobile आया था और इस गेम को जबरदस्त सफलता मिली थी। खैर, छोटे फोन में गेम सपोर्ट नहीं करता था। इस वजह से कुछ सालों बाद PUBG Mobile Lite को लाया गया। अब 1 GB या 2GB रैम के फोन में भी PUBG Mobile आराम से चल जाता है।

PUBG Mobile को एंड्रॉयड के लिए लॉन्च किया किया गया है। हालांकि, आप PC पर भी इस गेम को एम्युलेटर द्वारा खेल सकते हैं। बहुत सारे लोग मेमू एम्युलेटर को उपयोग करते हैं। मेमू एम्युलेटर को इंस्टॉल करना और PUBG Mobile Lite को PC पर खेलना आसान है। अब बड़ी आसानी से PUBG Mobile Lite का मजा विंडोज़ पर ले सकते हैं।

विंडोज़ PC पर मेमू एम्युलेटर कैसे डाउनलोड करें?

इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप विंडोज़ डेस्कटॉप या लैपटॉप पर मेमू एंड्रॉयड एम्युलेटर डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सेटअप को इस लिंक से डाउनलोड करें: https://www.memuplay.com/
  • सेटअप को रन करें और एक फोल्डर को चुनें जहां आप इंस्टॉल करना चाहते हैं।
  • इंस्टॉलेशन को पूरा होने तक इंतजार करें।
  • स्टार्ट मेनू में ढूंढ़कर मेमू एम्युलेटर को खोलें।

PUBG Mobile Lite को मेमू एम्युलेटर पर कैसे डाउनलोड करें?

मेमू एम्युलेटर को इंस्टॉल करने के बाद इन स्टेप्स का पालन करके आप PUBG Mobile Lite को डाउनलोड कर सकते हैं:

  • मेमू एम्युलेटर को खोलें।
  • गूगल प्लेस्टोर पर जाएं और PUBG Mobile Lite सर्च करें।
  • सबसे पहले नतीजे पर क्लिक करें और गेम को इंस्टॉल करें।
  • डाउनलोड की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसमें लगभग 30 मिनट लगेंगे।
  • इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद आप PUBG Mobile को खेल सकते हैं।

गूगल प्ले स्टोर पर PUBG Mobile Lite के 100 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स है और गेम की रेटिंग 4.3 स्टार्स है। गेम को अबतक काफी ज्यादा सफलता मिल चुकी है। संख्या को देखकर साफ पता चलता है कि गेम कितना प्रसिद्ध होगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फेमस खिलाड़ी SouL Mortal की कैरेक्टर ID क्या है?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications