PUBG Mobile के अलग-अलग वर्जन किन-किन देशों में मौजूद है?

 (Image via wallpapercart.com)
 (Image via wallpapercart.com)

PUBG Mobile का ग्लोबल वर्जन पूरी दुनिया के लिए बनाया गया है। इसके बावजूद कुछ देशों के लिए अलग वर्जन भी तैयार किये गए हैं।


PUBG Mobile के अलग-अलग वर्जन किन-किन देशों में मौजूद है?

#1 कोरिया और जापान

(Image via Google Play Store)
(Image via Google Play Store)

PUBG Mobile KRJP वर्जन को ग्लोबल वर्जन के अलावा दूसरा सबसे प्रसिद्ध वर्जन कहा जा सकता है। PUBG Corporation ने कोरिया और जापान के लिए इस गेम को बनाया है। इसमें ‘Donkatsu Medal’ नाम की करंसी भी है। इसके अलावा अलग-अलग इवेंट्स भी आते रहते हैं।


#2 चीन

(Image via GamingDude / YouTube)
(Image via GamingDude / YouTube)

Game for Peace असल में चीनी PUBG Mobile है। मई 2019 में Tencent Games ने नए नाम और कुछ बदलावों के साथ PUBG Mobile के इस वर्जन को लाने का एलान किया।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile को भारत में बैन के बाद भी हुआ करोड़ो रुपयों का फायदा, कमाई के मामले में बनाई टॉप 3 में जगह


#3 वियतनाम

(Image via Google Play Store)
(Image via Google Play Store)

VNG Game Publishing ने PUBG Mobile को वियतनाम में लॉन्च किया है। इस वर्जन में कुछ चीज़ें अलग है और UI की भाषा में भी अंतर है।


#4 ताइवान

(Image via Google Play Store)
(Image via Google Play Store)

PUBG Mobile TW को ताइवान में HotCool Games द्वारा पब्लिश किया है। ये वर्जन ताइवान में गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद है। इसे उनके देश के अनुसार बनाया गया है।


#5 भारत (अभी रिलीज नहीं हुआ है)

(Image via pubgmobile.in)
(Image via pubgmobile.in)

12 नवंबर को PUBG Corporation ने घोषणा करके बताया था कि PUBG Mobile का अलग भारतीय वर्जन आया जाएगा। खैर, अबतक भारत में इसे रिलीज नहीं किया गया है। जल्द ही इसे रिलीज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फैंस ने सोशल मीडिया पर भारतीय वर्जन को रिलीज करने की मांग की, कुछ फैंस देरी की वजह से हो रहे निराश

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now