PUBG Mobile के फैंस ने सोशल मीडिया पर भारतीय वर्जन को रिलीज करने की मांग की, कुछ फैंस देरी की वजह से हो रहे निराश

PUBG Mobile 
PUBG Mobile 

सितंबर के महीने में PUBG Mobile समेत 118 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया गया था। इसके बाद से PUBG Corporation गेम को भारत में वापस लाने की कोशिश कर रहा है। बैन के बाद कंपनी के टेनसेंट गेम्स के साथ भारत में पार्टनरशिप तोड़ दी थी। इसके अलावा खुद पब्लिशिंग राइट्स ले लिए थे।

इसके बाद से ही खिलाडी गेम की वापसी को लेकर अपडेट चाहते थे। बाद में 12 नवंबर को PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा हुई। साथ ही 14 नवंबर को गेम का टीजर भी सामने आया जहां कुछ प्रोफेशनल प्लेयर्स नजर आए था।

बाद में PUBG Mobile ने भारत में अपनी कंपनी रजिस्टर की और खबरें सामने आयी थी कि दिसंबर में गेम लॉन्च किया जाएगा। फैंस लंबे समय से सोशल मीडिया पर गेम की वापसी की मांग कर रहे हैं।

PUBG Mobile India के जरूर ही वापसी की घोषणा की थी और चर्चा का विषय बने थे। इसके बावजूद लंबे समय से फैंस गेम की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद आधिकारिक रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसे में खिलाडी PUBG से भारतीय वर्जन के रिलीज होने से जुडी चीज़ों की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।

PUBG Mobile प्लेयर्स गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

ये भी पढ़ें:- FAU-G की प्री-रजिस्ट्रेशन को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आयी सामने, बड़ी दिक्कत पर भी दिया गया जोर

हर कोई PUBG Mobile India की रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहा है। दिन बीतने के साथ ही भारत में फिर वापसी होने के चांस कम होते जा रहे हैं। हाल ही में आयी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भारत में इसकी वापसी का निर्णय सरकार लेगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट को लेकर अबतक कोई जानकारी सामने नहीं आयी

Edited by Ujjaval E-Sports