भारत में सबसे ज्यादा देखे गए Esports इवेंट्स; PUBG Mobile और Free Fire शामिल 

image credits: esports charts
image credits: esports charts

भारत में 2016 के बाद इंटरनेट का काफी ज्यादा चल हो गया और इसके बाद से ही लोग काफी ज्यादा मात्रा में इंटरनेट का उपयोग करने लगे। भारत में इंटरनेट की बढ़ती गति के साथ ही गेमिंग सिन की शुरुआत भी हुई। कई सारे लोगों ने अच्छा इंटरनेट आने के बाद गेमिंग करना शुरू की।

इसके बाद भारत में गेमिंग प्रसिद्ध हुई। कुछ सालों बाद PUBG Mobile की एंट्री हुई और इसके बाद गेमिंग को लेकर लोग ज्यादा सीरियस हो गए। PUBG Mobile के भारत में टूर्नामेंट होने लगे और यहां से कई सारे खिलाडी प्रसिद्ध हुए।

साथ ही भारत में Esports को लेकर लोगों की रूचि बढ़ी। साथ ही लोग जानने लगे कि वीडियो गेम्स को न सिर्फ मनोरंजन बल्कि देश का प्रतिनिधत्व करने और पैसा कमाने के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में भारत में कई सारे टूर्नामेंट देखने को मिले हैं।

इसमें से कुछ ऐसे टूर्नामेंट है जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई हैं और उनकी लाइव वॉचिंग काफी ऊपर गयी है। हम ऐसे ही कुछ टूर्नामेंट और उनकी सबसे ज्यादा व्यूअरशिप के बारे में बात करने वाले हैं।

भारत में सबसे ज्यादा देखे गए Esports इवेंट्स; PUBG Mobile और Free Fire शामिल

ये रही सबसे ज्यादा व्यूअरशिप की लिस्ट:

1. PUBG Mobile World League 2020 East - 449 हजार

2. PUBG Mobile Pro League Spring 2020 South Asia - 268 हजार

3. PUBG Mobile India Series 2020 - 164 हजार

4. Free Fire Brawler Bash -154 हजार

5. PMPL South Asia Scrims Season 3 - 148 हजार

6. PUBG Mobile Streamers Showdown - 134 हजार

7. PUBG Mobile Pro League Spring 2020 Indonesia - 119 हजार

8. PMCO 2020 Spring India - 94 हजार

9. PMCO 2020 Fall India - 86 हजार

10. #GamingForGood Charity Tournament - 83 हजार

यूट्यूब पर अमूमन इतनी लाइव वॉचिंग आना मुश्किल है लेकिन मोबाइल Esports की वजह से ये सम्भव हुआ है। दूसरे देशों की संस्थाओ ने भारत की टीमों को स्पॉन्सर किया है, जिसमें Fnatic, Team Solomid और Nova Esports शामिल है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की तरह 5 भारतीय गेम्स