PUBG Mobile के बंद होने के बाद गेम की वापसी से जुडी जानकारी सामने आयी

Image Credits: PUBG.com
Image Credits: PUBG.com

PUBG Mobile India के फेसबुक पेज ने बताया था कि भारत में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को 30 अक्टूबर को बंद कर दिया जाएगा। सितंबर की शुरुआत में इन दोनों गेम्स को बैन करने का निर्णय लिया था और अब ये गेम बंद हो गया है। अब एक बड़ी खबर सामने आयी हैं।

(Image Credits: Sportskeeda)
(Image Credits: Sportskeeda)

PUBG Mobile और Krafton

PUBG Mobile के पब्लिशिंग राइट्स पहले टेनसेंट गेम्स के पास थे और ये चीनी कंपनी थी। भारत सरकार के बड़ा निर्णय के बाद ब्लूहोल स्टूडियो ने इस कंपनी के साथ भारत में काम करने से इनकार कर दिया।

हालांकि, PUBG Mobile and PUBG Mobile Lite पर से बैन हटाने के लिए ये काफी नहीं था। इसके बाद आधिकारिक घोषणा में PUBG Corporation ने बताया कि 2 दिसंबर तक ये गेम Krafton Inc.के साथ जोड़ दिया जाएगा। ये रही आधिकारिक घोषणा:

"PUBG Corporation जो PUBG प्रदान करती हैं, वो बता देंगी कि मर्जर के साथ यूजर्स की निजी जानकारी किस तरह भेजी जाएगी। PUBG Corporation को 2 दिसंबर 2020 तक KRAFTON Inc. में जोड़ दिया जाएगा।"
"PUBG यूजर्स की निजी जानकारी KRAFTON Inc. में भेज दी जाएगी ताकि लगातार सर्विस बनी रहे। KRAFTON Inc. पहले की तरह उपयोग के लिए ही निजी जानकारी का उपयोग करेगा और उसे अपने पास रखेगा और उन्हें इससे जुड़े हुए कानून के अंदर रखेगा।"
PUBG Corporation की आधिकारिक घोषणा
PUBG Corporation की आधिकारिक घोषणा

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile फैंस के लिए आयी बुरी खबर, गेम के सारे सर्वर भारत में जल्द ही बंद होंगे