PUBG Mobile फैंस के लिए आयी बुरी खबर, गेम के सारे सर्वर भारत में जल्द ही बंद होंगे

Image Credits: PUBG Corporation
Image Credits: PUBG Corporation

आज PUBG Mobile India के आधिकारिक पेज ने घोषणा करके बताया कि भारत में अब PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite की सारी चीज़ें 30 अक्टूबर के बंद होने वाली हैं। दरअसल, 2 सितंबर को गेम के बैन के बारे में पता चला था लेकिन इसके बावजूद गेम अबतक चल रहा था।

PUBG Mobile India ने इसके बाद ही बताया था कि PUBG Mobile के पब्लिशिंग राइट्स एक बार फिर PUBG Corporation के पास आ गया है। उन्होंने इसके साथ कहा कि हमेशा ही भारत के लिए आगे रहेंगे और सारे निर्णय मानेंगे।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के टॉप 3 सबसे अच्छे कैरेक्टर्स

PUBG Mobile के सारे सर्वर भारत में जल्द ही बंद होंगे

PUBG Corporation ने हाल ही में घोषणा की थी कि वो टेनसेंट के भारत में पार्टनरशिप तोड़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस चीज़ का हल निकालने के बारे में भी कहा था।

PUBG Mobile की फेसबुक पोस्ट
PUBG Mobile की फेसबुक पोस्ट

PUBG Mobile को भारत में वापस लाने की कोशिश जरूर चल रही हैं। हाल ही में लिंक्डइन पर भारत में PUBG Mobile के लिए जॉब्स के लिए ऑफर्स भी दल थे। कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि भारत के लिए इस गेम का अलग वर्जन आने वाला है।

PUBG Mobile को Krafton Game Union ने बनाया था जो असल में साऊथ-कोरिया की Bluehole Incorporated की छोटी कंपनी है। पहले इस गेम के भारत में पब्लिशिंग राइट्स टेनसेंट गेम्स के पास थे। अब बैन के बाद Bluehole Incorporated ने टेनसेंट से अपने संबंध तोड़ दिए।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में खास ऑफर के दौरान डायमंड्स का टॉप-अप कैसे करें?

Edited by Ujjaval E-Sports