2018 में PUBG Mobile ने गेमिंग जगत में एंट्री की थी। PUBG Mobile में शानदार ग्राफ़िक्स के साथ अलग-अलग प्रकार के हथियार और पोशाकें भी हैं जिनकी वजह से गेम को काफी ज्यादा RAM लगती है। इस वजह से छोटे फोन में PUBG Mobile नहीं चलता।
उस समस्या को दूर करने के लिए टेनसेंट गेम्स ने PUBG Mobile के छोटे वर्जन को 2019 में रिलीज किया। इस गेम का नाम PUBG Mobile Lite है और ये गेम 1 GB के डिवाइसेस पर भी बड़ी आसानी से चल जाता है।
अबतक ये गेम सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइसेस के लिए आया है और iOS के लिए इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है।
PUBG Mobile Lite को किस प्रकार डाउनलोड करें?
इन आसान स्टेप्स का पालन करके आप PUBG Mobile Lite को डाउनलोड कर सकते हैं:
- अपने फोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें।
- सर्च बॉक्स "PUBG Mobile Lite" डालें।
- सबसे पहले आए नतीजे पर किलिक करें और एप को इंस्टॉल करें।
- गेम डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा। इस गेम का साइज लगभग 541 MB है।
- डाउनलोड पूरा होने के 2-3 मिनट बाद गेम अपने-आप इंस्टॉल होने लग जाएगा।
- इंस्टॉल होने के बाद गेम को खोलें और अपने किसी एकाउंट से लोग-इन करें।
PUBG Mobile LITE में मैप काफी ज्यादा छोटा है और एक मैच में ज्यादा से ज्यादा 60 खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इससे आपको PUBG Mobile का अलग अनुभव मिलेगा।
हाल ही में PUBG Mobile Lite का अपडेट आया है और इसके साथ ही सीजन 12 की शुरुआत भी हो गयी है। PUBG इस छोटे वर्जन को अच्छा बनाने के लिए लगातार अपडेट लाता रहता है।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फेमस खिलाड़ी SouL Mortal की कैरेक्टर ID क्या है?