PUBG Mobile के बैन होने की खबरें काफी ज्यादा फैल गयी है और अब सारे ही लोग इस चीज़ से परिचित होंगे। PUBG Mobile भारत के कुछ प्रसिद्ध गेम्स में से एक था और इसे करोड़ोंलोग खेलते थे। अचानक से हर एक PUBG Mobile फैन को झटका लगा होगा क्योंकि ये हर किसी का चाहिता है। बहुत सारे लोगों का मनना है कि VPN की मदद से भी PUBG Mobile को भारत में खेला जा सकता है।
क्या VPN की मदद से PUBG Mobile को भारत में खेलना लीगल है?
VPN का फुल फॉर्म वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क है। इसकी वजह से अपना आईपी एड्रेस और डिवाइस की लोकेशन बदल जाती है। इसका सीधा अर्थ है कि आप अपनी जगह बदल सकते हो। इस वजह से बहुत लोग मान रहे हैं कि VPN लगाकर वो भारत में इसे खेल सकते हैं लेकिन असल में ये लीगल नहीं है।
ये भी पढ़ें:- भारत सरकार द्वारा बैन किये गए PUBG Mobile समेत अन्य 34 गेम्स की लिस्ट
PUBG Mobile India के आधिकारिक डिस्कॉर्ड सर्वर के मॉडरेटर ने कहा है कि वो VPN का उपयोग करने की सलाह नहीं देंगे। साथ ही इस बारे में जल्द ही जानकारी देंगे।

ऐसा ही सवाल रेडिट के मॉडरेटर से भी पूछा गया था। इसपर उन्होंने बात करते हुए टेनसेंट की आधिकरिक स्टेटमेंट बताई जिसमें भी कहा गया था कि VPN का उपयोग करने से आप बैन हो सकते हो और वो ऐसा कुछ भी करने की सलाह नहीं दे रहे हैं।

हालांकि, भारतीय सरकार ने PUBG Mobile को देश की सुरक्षा, सर्वोच्च सत्ता, अखंडता, रक्षा और लोगों के हित में बैन किया है। इस वजह से किसी भी व्यक्ति को PUBG Mobile VPN की मदद से न खेलकर देश के फैसले का सम्मान करना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile बैन के बाद खिलाड़ियों के लिए 5 बढ़िया विकल्प