PUBG Mobile में DP-28, M416 और Beryl M762 के लिए स्कोप के सबसे अच्छे विकल्प

 PUBG Mobile
 PUBG Mobile

PUBG Mobile में काफी अलग-अलग तरीके के हथियार है और हर गन के साथ अलग कॉम्बिनेशन रहता है। इस आर्टिकल में हम DP-28, M416 और Beryl M762 के लिए अच्छे कॉम्बिनेशन पर नजर डालने वाले हैं।


PUBG Mobile में DP-28 के लिए सबसे अच्छा विकल्प

(Image credits: Goze YT)
(Image credits: Goze YT)

DP-28 के साथ 4x का उपयोग करना फायदेमंद रह सकता है। इस गन का डैमेज काफी अच्छा है और 4x की रेंज ज्यादा है। ऐसे में बर्स्ट मोड पर इसे काफी अच्छा विकल्प माना जाएगा।

DP-28 और 4x को साथ में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी:

  • नॉन-जायरो खिलाडियों के लिए: 12-18
  • जायरो का उपयोग करने वाले खिलाडियों के लिए: 180-220

PUBG Mobile में M416 के लिए सबसे अच्छा विकल्प

M416 and 6x scope in PUBG Mobile

M416 असॉल्ट राइफल के लिए सबसे अच्छा विकल्प 6x स्कोप है। M416 काफी ज्यादा स्थिर गन है और इस वजह से मिड रेंज में इसे उपयोग करना सबसे ज्यादा आसान है।

आप इन अटैचमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • मज़ल: कम्पनसेटर
  • ग्रिप: लाइट ग्रिप/वर्टिकल फोरग्रिप
  • मैगज़ीन:एक्सटेंडेड क्विकड्रा
  • स्टॉक: टैक्ट स्टॉक

M416 और 6x को साथ में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी:

  • नॉन-जायरो खिलाडियों के लिए: 10-18
  • जायरो का उपयोग करने वाले खिलाडियों के लिए: 190-220

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile बैन के बाद चर्चा का विषय बनने वाले 5 शानदार गेम्स


PUBG Mobile में Beryl M762 के लिए सबसे अच्छा विकल्प

Image credits: Chom reoun YT
Image credits: Chom reoun YT

Beryl M762 के लिए पूरे गेम में रेड डॉट से अच्छा विकल्प नहीं है। ये गन मिड-रेंज के लिए अच्छी नहीं है और इसे क्लोज रेंज में होने वाली फाइट्स के लिए उपयोग किया जाता है। ऐसे में रेड डॉट अच्छा स्कोप रहेगा।

आप इन अटैचमेंट्स का उपयोग कर सकते हैं:

  • मज़ल: कम्पनसेटर
  • ग्रिप: लाइट ग्रिप/वर्टिकल फोरग्रिप
  • मैगज़ीन:एक्सटेंडेड क्विकड्रा

Beryl M762 और रेड डॉट को साथ में उपयोग करने के लिए सबसे अच्छी सेंसिटिविटी:

  • नॉन-जायरो खिलाडियों के लिए: 50-75
  • जायरो का उपयोग करने वाले खिलाडियों के लिए: 280-300

आप इनके बीच सेंसिटिविटी को अपने डिवाइस के अनुसार उपयोग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में M416 आसानी से हासिल करने के लिए 5 शानदार जगह

Edited by Ujjaval E-Sports