PUBG Mobile के भारतीय वर्जन से जुडी घोषणा क्रिसमस पर हो सकती हैं

 PUBG Mobile India
 PUBG Mobile India

Maxtern के नाम से प्रसिद्ध सागर ठाकुर ने एक ट्वीट किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके सोर्स के अनुसार PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर क्रिसमस पर घोषणा हो सकती हैं।

PUBG Corporation ने एक महीने पहले प्रेस रिलीज सामने रखी थी और गेम की वापसी की घोषणा की थी। इसके बाद से हर कोई इसका इंतजार कर रहा है। अबतक आधिकारिक रूप से कोई भी अपडेट सामने नहीं आया है।


PUBG Mobile India की घोषणा क्रिसमस पर हो सकती हैं, Maxtern ने बताया

PUBG Mobile के प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर ने कहा:

“ कुछ अंदरूनी सोर्स के अनुसार: PUBG Mobile India से जुडी घोषणा अधिकारियों द्वारा क्रिसमस पर हो सकती हैं। उम्मीद करते हैं कि ये सही हो! सोर्स: इंटरनल टीम के करीबी लोग।”

इसके अलावा प्रोफेशनल कास्टर और यूट्यूबर Ocean ने भी ट्वीट के जवाब में लिखा कि उनके सोर्स एक ही है। इसके जवाब में Maxtern में भी हामी भरी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले गेम्स की सूची में तीन महीनों बाद की जबरदस्त वापसी

इसके पहले Maxtern ने बताया था कि कुछ चुनिंदा भारतीय प्लेयर्स को गेम की APK फाइल दी जाएगी। हालांकि, सर्वर काम नहीं कर रहे थे। बाद में उन्होंने अपने इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया था

घोषणा के बाद एक टीजर भी सामने आया था जहां Dynamo, Kronten और Jonathan नजर आए थे। इसके आलावा भारतीय वेबसाइट का भी निर्माण किया गया था।

youtube-cover

हाल ही में PUBG India नाम की कंपनी ने भारत में रजिस्ट्रेशन भी किया था। कुछ समय पहले आयी खबरों के अनुसार PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लॉन्च करने के लिए मिनिस्ट्री की अनुमति जरुरी है।

ये भी पढ़ें:- भारत में बैन के बाद भी PUBG Mobile दुनियाभर में कमाई करने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद