PUBG Mobile का भारतीय वर्जन जनवरी 2021 तक रिलीज हो सकता है

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile की भारत में वापसी हमेशा ही चर्चा का विषय रही हैं। पिछले कुछ समय से हर कोई गेम की वापसी का इंतजार कर रहा है। दरअसल, 12 नवंबर को भारत में गेम की वापसी की आधिकारिक घोषणा हो गयी थी। कुछ समय बाद ट्रेलर भी सामने आया था। इसके अलावा PUBG India नाम को कंपनी ने भारत में रजिस्ट्रेशन भी किया था।

इसके बावजूद अबतक गेम की भारत में वापसी नहीं हुई हैं। अब अगली संभावित दिनांक सामने आयी है।

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट्स: PUBG Mobile India के अधिकारी अभी भी सरकार से मुलाकात के जवाब का इंतजार कर रहा है


PUBG Mobile का भारतीय वर्जन जनवरी 2021 तक रिलीज हो सकता है

पिछले कुछ समय से PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर कई सारी खबरें सामने आ रही हैं। इस दौरान स्पोर्ट्सकीड़ा के इस एक सोर्स ने बताया कि गेम की वापसी जनवरी 2021 में देखने को मिल सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो इस समय नाम साझा नहीं करना चाहेंगे।

इसके पहले PUBG Mobile के कई प्रसिद्ध प्लेयर्स और काफी सोर्स ने अपने अनुसार अनुमानित तारीख बताई थी। इसके बावजूद कोई भी रिलीज डेट सही साबित नहीं हुई। कुछ सोर्स का मानना है कि nCore Games के FAU-G असल में PUBG Mobile India से पहले रिलीज हो सकता है।

जरुरी बात - हर ऊपर दी गयी जानकारी के गलत होने के जिम्मेदार नहीं है। भारतीय मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा PUBG Mobile बैन होने के साथ ही 117 अन्य ऐप्स पर भी बैन लगा था। अबतक कोई भी एप्लिकेशन ने भारत में वापसी नहीं की है। आधिकारिक अपडेट भारतीय सरकार या फिर PUBG Mobile के डेवलपर्स द्वारा सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के रिलीज में देरी की वजह से प्रोफेशनल प्लेयर्स अब कोरियाई वर्जन खेल रहे हैं