Maxtern ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की संभावित रिलीज डेट बताई

PUBG Mobile
PUBG Mobile

पिछले कुछ समय से हर कोई भारत में PUBG Mobile की वापसी का इंतजार कर रहा है। हालांकि, अबतक इस बारे में कोई भी खबर सामने नहीं आयी है। लगभग एक महीने पहले भारतीय वर्जन की घोषणा हुई थी। अबतक गेम की वापसी नहीं हुई है।

Maxtern ने PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की संभावित रिलीज डेट बताई

PUBG Mobile के प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर Maxtern ने पहले कहा था:

“ कुछ अंदरूनी सोर्स के अनुसार: PUBG Mobile India से जुडी घोषणा अधिकारियों द्वारा क्रिसमस पर हो सकती हैं। उम्मीद करते हैं कि ये सही हो! सोर्स: इंटरनल टीम के करीबी लोग।”

ये रहा उनका ट्वीट:

ये भी पढ़ें:- भारत में बैन के बाद भी PUBG Mobile दुनियाभर में कमाई करने के मामले में दूसरे स्थान पर मौजूद

इसके साथ ही उन्होंने अनबैन की तारीख को लेकर दिक्कत के बारे में भी बात की:

उन्होंने कहा कि अगर सरकार मार्च 2021 तक बैन को लगाए रखती हैं तो फिर कई प्रदेशों के चुनाव शुरू हो जाएंगे। ऐसे में जरुरी निर्णय की वजह से चुनाव पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा Maxtern ने कहा कि अगर 25 दिसंबर को कोई घोषणा होती है तो जनवरी में गेम रिलीज हो जाएगा। इसके बावजूद अगर ऐसा कुछ नहीं होता तो फिर काफी महीने लग सकते हैं।

जरुरी बात - कंटेंट क्रिएटर द्वारा ऊपर दी गयी जानकारी के गलत होने के पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है। भारतीय मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा PUBG Mobile बैन होने के साथ ही 117 अन्य ऐप्स पर भी बैन लगा था। अबतक कोई भी एप्लिकेशन ने भारत में वापसी नहीं की है। आधिकारिक अपडेट भारतीय सरकार या फिर PUBG Mobile के डेवलपर्स द्वारा सामने आ जाएगी।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किये जाने वाले गेम्स की सूची में तीन महीनों बाद की जबरदस्त वापसी

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now