PUBG Mobile का भारतीय वर्जन 20 नवंबर तक लॉन्च हो सकता है, Kronten ने दी जानकारी 

PUBG Mobile
PUBG Mobile

PUBG Mobile के फैंस ने जरूर ही फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर आए टीजर को जरूर ही देखा होगा। इस क्लिप में PUBG Mobile में प्रसिद्ध भारतीय प्लेयर्स Dynamo, Kronten और Jonathan नजर ऐ थे। साथ ही इन क्लिप्स में रिलीज डेट सामने नहीं आयी और सिर्फ ‘Coming Soon’ का मैसेज दिखाया जा रहा था।

इसके अलावा PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के लिए नई वेबसाइट भी लॉन्च की गयी है। हाल ही में Kronten (टीम Godlike के मालिक और PUBG Mobile के प्रोफेशनल प्लेयर) ने बताया कि जल्द ही गेम रिलीज होने वाला है और ट्रेलर भी सामने आएगा।


PUBG Mobile का भारतीय वर्जन 20 नवंबर तक लॉन्च हो सकता है, Kronten ने दी जानकारी

परसो स्ट्रीम पर Kronten से गेम को लेकर सवाल पूछे गए। इसपर उन्होंने बताया था कि PUBG Mobile का ट्रेलर भी आने वाला है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गेम 20 तारीख या उससे पहले गूगल प्ले स्टोर और ऐप्स स्टोर आ सकता है।

इसके अलावा उन्होंने कई सारे अन्य सवालों के जवाब दिए। आप उनकी लाइव स्ट्रीम यहां से देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी के ऐलान के साथ ही 5 सबसे ज्यादा चर्चा के विषय

youtube-cover

(3 मिनट और 15 सेकंड्स पर)

इसके अलावा उन्होंने अपनी एक और स्ट्रीम पर ट्रेलर की लम्बाई के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि ट्रेलर लगभग 1.5-2 मिनट का रहेगा।

आप ये वाली स्ट्रीम नीचे देख सकते हैं:

youtube-cover

(55 मिनट पर)

हाल ही PUBG Corporation ने घोषणा की थी कि भारत के लिए PUBG Mobile का अलग वर्जन आएगा। इसके बाद से ही हर कोई ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में वापसी के साथ ऑफिस खोलने की घोषणा की, 100 मिलियन डॉलर्स करेंगे निवेश

Edited by Ujjaval E-Sports