PUBG Mobile की भारत में वापसी की घोषणा इस तारीख को होगी

(Image via: PUBG Mobile / Facebook)
(Image via: PUBG Mobile / Facebook)

हाल ही में प्रसिद्ध वीडियो गेम कंपनी Krafton Inc ने घोषणा करके बताया कि वो यूजर्स के डाटा की सुरक्षा के लिए Microsoft Azure के साथ काम करने वाले हैं। इस कदम से भारत में PUBG Mobile की वापसी लगभग तय हो गयी हैं।

इस तरीके से जरूर ही गेम का डाटा माइक्रोसॉफ्ट के पास रहेगा। साथ ही टेनसेंट या चीनी कंपनी के पास डाटा जाने का डर नहीं होगा। इसके चलते PUBG Mobile की वापसी की खबरें सही साबित हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- Krafton और Microsoft साथ आकर PUBG Mobile की भारत में वापसी की नींव रखेंगे


PUBG Mobile की भारत में वापसी की घोषणा 13 नवंबर को हो सकती हैं

फेसबुक पर घोषणा करके PUBG Mobile India ने बता दिया था कि 30 अक्टूबर से भारत में गेम के सर्वर बंद हो जाएंगे। इसके बाद से ही गेम नहीं चल रहा है। बड़े सोर्स के अनुसार PUBG Corporation 13 नवंबर को भारत में PUBG Mobile की वापसी की घोषणा कर सकता है। दरअसल, माना जा रहा है कि कंपनी दिवाली के मुख्य अवसर पर इतनी बड़ीघोषणा करना चाहता है।

कुछ दिनों पहले से ही कई प्रोफेशनल प्लेयर्स ने बताया था कि जल्दी ही बड़ी घोषणा होगी और दिवाली पर भी सरप्राइज के संकेत दिए थे। इस वजह से PUBG Mobile की वापसी और गेम की माइक्रोसॉफ्ट की अज़ूर के साथ आधिकारिक घोषणा भी उसी समय देखने को मिल सकती हैं। दरअसल, सितंबर के महीने की शुरुआत में इस गेम को अन्य चीनी ऐप्स के साथ बैन कर दिया गया था।

बैन के बाद पहले PUBG Mobile को गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाया गया। इसके बावजूद गेम चल रहा था। बाद में इसके सर्वर को ही बंद कर दिया गया।

ये भी पढ़ें;- फेमस प्रो प्लेयर ने PUBG Mobile की भारत में वापसी की जानकारी दी

Edited by Ujjaval E-Sports