फेमस प्रो प्लेयर ने PUBG Mobile की भारत में वापसी की जानकारी दी

(Image Credits: PUBG Mobile)
(Image Credits: PUBG Mobile)

सितंबर के महीने में भारतीय सरकार द्वारा 118 ऐप्स बैन लगा दिया गया था। इसमें PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite का नाम भी शामिल था। इसके बाद PUBG Mobile की वापसी की खबरें सामने आ रही थी। साथ ही गेम की जिओ और एयरटेल के साथ पार्टनरशिप करने की बातें भी सामने आ रही थी।

इसके अलावा PUBG Mobile के प्रोफेशनल प्लेयर्स भी किसी भी चीज़ की घोषणा होने के संकेत दे रहे थे।

फेमस प्रो प्लेयर ने PUBG Mobile की भारत में वापसी की जानकारी दी

हाल ही में बड़ी खबर सामने आयी थी कि माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विस अज़ूरके साथ Krafton की पार्टनरशिप होने वाली हैं। इसे मुख्य रूप से भारत में गेम की वापसी के लिए प्लान किया गया है। अब प्रोफेशनल प्लेयर Maxtern ने भी ट्विटर पर इस बारे में बात की।

PUBG Mobile की मुख्य कंपनी Krafton का सारा डाटा अज़ूर के पास रहेगा और इससे टेनसेंट के साथ गेम के कोई रिलेशन नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile की भारत में वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आयी

भारत में गेम को बैन करने का मुख्य कारण उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा थी। अब Krafton ने सरकार की समस्याओं को समझा और बड़ा निर्णय लिया। साथ ही PUBG Corporation ने लगभग एक महीने पहले घोषणा करके बता दिया था कि टेनसेंट गेम्स के साथ भारत में उन्होंने पार्टनरशिप तोड़ दी है।

Krafton (पहले Bluehole Inc. के नाम से जाने वाली कंपनी) असल में PUBG Mobile की मुख्य कंपनी है और अब वो पब्लिशिंग राइट्स अपने रखने वाले हैं। अबतक आधिकारिक घोषणा नहीं आई हैं लेकिन शायद दिवाली के मौके पर गेम अपनी मुख्य घोषणा करेगा। अब हर कोई गेम का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- Krafton और Microsoft साथ आकर PUBG Mobile की भारत में वापसी की नींव रखेंगे