PUBG Mobile India Series 2020 के इनाम का वितरण किस तरह होगा?

PMIS 2020
PMIS 2020

PUBG Mobile India Series की वापसी होने वाली है और इस बार इनामी राशि 50 लाख रुपयों की होगी। खिलाड़ी PUBG Mobile India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर PMIS 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और 6 मई 2020 से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो जाएगी।

PUBG Mobile ने आधिकारिक रूप से इनामी राशि के वितरण की पूरी जानकारी दी।

PUBG Mobile India Series का प्राइज पूल डिस्ट्रीब्यूशन

Entercaption

ग्रैंड फाइनल्स के लिए कुल 20 टीमें क्वालीफाई होगी और कुल राशि 50 लाख है। जानें किस तरह से इस राशि को टीमों के बीच बांटा जाएगा:

पहला स्थान (विजेता): ₹20,00,000

दूसरा स्थान (उप विजेता): ₹5,00,000

तीसरा स्थान: ₹3,00,000

चौथा स्थान: ₹2,50,000

पांचवां स्थान: ₹2,25,000

छटा स्थान: ₹2,00,000

सातवां स्थान: ₹1,75,000

आंठवां स्थान: ₹1,50,000

नौवां स्थान: ₹1,25,000

दासवां स्थान: ₹1,15,000

ग्यारवां स्थान: ₹5,00,000

बारहवां स्थान: ₹1,05,000

तेरहवां स्थान: ₹80,000

चौदहवां स्थान: ₹70,000

पंद्रहवां स्थान: ₹60,000

सोलहवां स्थान: ₹50,000

टीमों के अलावा ग्रैंड फाइनल्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम दिए जाएंगे।


PUBG Mobile India Series में खिलाड़ियों के लिए खास इनाम

Entercaption

पुरे 5 लाख रुपये टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों के बीच बांटे जाएंगे:

द चोसन वन: ₹50,000 (सबसे ज्यादा बार MVP बनने वाला खिलाड़ी)

द एनिहिलेटर: ₹50,000 (सबसे ज्यादा डैमेज देने वाला खिलाड़ी)

द वांडरर: ₹50,000 (पैरों से सबसे ज्यादा चलने वाला खिलाड़ी)

हेडशॉट एक्सपर्ट: ₹50,000 (सबसे ज्यादा हेडशॉट लगाने वाला खिलाड़ी)

द एक्सटर्मिनेटर: ₹1,00,000 (सबसे ज्यादा किल्स करने वाला स्क्वाड)

द ग्रेनेडियर्स: ₹1,00,000 (ग्रेनेड से सबसे ज्यादा खिलाड़ी मारने वाला खिलाड़ी)

पीपल्स चॉइस अवार्ड्स: ₹1,00,000 (सबसे ज्यादा प्रसिद्ध स्क्वाड)


PUBG Mobile India Series 2019 ने कई सारी छोटी टीमों को आगे आने का मौका दिया था। 2019 में SouL ने ट्रॉफी पर कब्जा किया था और God's Reign उपविजेता बनी थीं।

youtube-cover

PUBG Mobile के अधिकारियों ने अबतक नहीं बताया नहीं है कि PMIS 2020 किस तरह आयोजित होगा। PUBG Mobile Esports के यूट्यूब चैनल पर प्रशंसक PMIS 2020 का प्रसारण देख सकते हैं और अपनी पसंदीदा टीम का सपोर्ट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फेमस खिलाड़ी SouL Mortal की कैरेक्टर ID क्या है?