PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का APK आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा

Image via hdqwalls.com
Image via hdqwalls.com

PUBG Mobile की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है। हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर गेम कब आएगा। खैर, PUBG Mobile का आधिकारिक APK असल में वेबसाइट पर आ सकता है।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का APK आधिकारिक वेबसाइट पर आएगा

APK डाउनलोड करने के विकल्प ग्लोबल और वियतनाम में दिए गए हैं
APK डाउनलोड करने के विकल्प ग्लोबल और वियतनाम में दिए गए हैं

PUBG Mobile के सारे वर्जन के APK की डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद होते हैं। ऐसे में भारतीय वर्जन की डाउनलोड लिंक भी घोषणा के बाद भारतीय वेबसाइट पर आ जाएगी।

इसके साथ ही कई सारे यूजर्स को आधिकारिक वेबसाइट के न्यूज़ सेक्शन पर गूगल प्ले स्टोर और APK डाउनलोड की लिंक दिखाई जा रही है। हालांकि, अभी ये काम नहीं कर रही हैं।

आधिकारिक वेबसाइट की स्क्रीनशॉट
आधिकारिक वेबसाइट की स्क्रीनशॉट

डाउनलोड बटन पर क्लिक करने के बाद ये आपको ‘pubgmobile.com’ पर ले जाएगा, जो भारीतय यूजर्स के लिए बैन है। इसके चलते ही जब PUBG Mobile India आ जाएगा तो इसकी APK फाइल को आधिकारिक वेबसाइट पर भी जोड़ दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट: PUBG Mobile India के अधिकारियों ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ मीटिंग करने का निवेदन किया


PUBG India

प्रेस रिलीज के दौरान PUBG Corporation ने बताया था कि भारत में एक ऑफिस खुलेगा। एक हफ्ते बाद PUBG India ने कंपनी के रूप में रजिस्ट्रेशन किया। उन्होंने 5 लाख की कैपिटल दी और 15 लाख रुपयों का ऑथोराइज़्ड कैपिटल दिया।

दो डायरेक्टर्स के नाम सामने आए:

हयूनिल सोहन – वो KRAFTON Inc./PUBG Corporation के "हेड ऑफ कॉर्पोरेट डेवलपमेंट" भी है।

कुमार कृष्णन अय्यर – वो अन्य कंपनी के डायरेक्टर भी है।

अब देखना होगा कि गेम कबतक रिलीज होता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के फैंस ने सोशल मीडिया पर भारतीय वर्जन को रिलीज करने की मांग की, कुछ फैंस देरी की वजह से हो रहे निराश

Edited by Ujjaval E-Sports