PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब 

PUBG Mobile India
PUBG Mobile India

PUBG Mobile की भारत में जल्द ही वापसी होने वाली हैं। खैर, अभी भी कुछ लोगों के मन में कई सारे सवाल है। आइए उनके जवाब जानते हैं।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को लेकर सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों के जवाब

PUBG Mobile का भारतीय वर्जन कब रिलीज होगा?

भारतीय वर्जन जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। अबतक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आयी है और आधिकारिक घोषणा के बाद इस बारे में सही तरह से पता चल सकता है। उनकी वेबसाइट और टीजर में भी कमिंग सून का मैसेज आ रहा है।


भारतीय वर्जन का PUBG Mobile किस तरह ग्लोबल वर्जन से अलग होगा?

PUBG Corporation ने अपनी घोषणा में बताया था कि भारतीय वर्जन के लिए बदलाव देखने को मिलेंगे। गेम में ये बदलाव होंगे:

  • कम उम्र के खिलाडियों के लिए समय सिमा होगी
  • ग्रीन हिट इफेक्ट होगा
  • कैरेक्टर पहले ही कपडे पहना हुआ होगा

भारतीय खिलाडियों के ग्लोबल वर्जन का क्या होगा?

liquipediamemphiz की पोस्ट के अनुसार PUBG Mobile के भारतीय वर्जन में पुराना डाटा डाला जाएगा। ऐसे में खिलाडी अपनी पुरानी स्किन्स, कपड़ों और अन्य चीज़ों का उपयोग कर सकते हैं।


PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का साइज क्या होगा?

लाइटवेट इंस्टॉलेशन लाने के बाद गेम का साइज काफी ज्यादा कम हो गया है। ऐसे में प्लेस्टोर पर गेम का साइज कम हो गया है लेकिन iOS पर साइज उतना ही रहेगा।


PUBG Mobile के आधिकरिक टीजर से क्या पता चला?

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा के बाद 14 नवंबर को आधिकारिक टीजर सामने आ गया। इसमें Dynamo, Kronten और Jonathan मौजूद थे और 'coming soon' का मैसेज देखने को मिल रहा था।

youtube-cover

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की कोई आधिकारिक वेबसाइट है?

PUBG Corporation ने घोषणा करने के बाद भारतीय वर्जन के लिए अलग वेबसाइट बनाई– (pubgmobile.in)


PUBG Mobile India के सोशल मीडिया हैंडल्स?

इंस्टाग्राम: यहां क्लिक करें

फेसबुक: यहां क्लिक करें

यूट्यूब चैनल: यहां क्लिक करें

डिस्कॉर्ड: यहां क्लिक करें


PUBG Mobile ईस्पोर्ट्स का भारत में क्या भविष्य है?

प्रेस रिलीज में PUBG Corporation ने बताया था कि वो भारत में ईस्पोर्ट्स पर काफी ज्यादा ध्यान देंगे। साथ ही अलग प्रतियोगिताएं देखने को मिलेगी।