PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के टीजर ने पूरे किये 5 मिलियन व्यूज, फैंस कर रहे हैं रिलीज डेट का इंतजार

Image via PUBG Mobile India/YouTube
Image via PUBG Mobile India/YouTube

PUBG Mobile India के टीजर को आए लगभग 2 हफ्ते हो गए हैं। इसके यूट्यूब पर अब 5 मिलियन से जायदा व्यूज हासिल कर लिया हैं। अबतक फैंस भारत में इसका इंतजार कर रहे हैं। 12 नवंबर को PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की घोषणा हुई थी। इसके बाद टीजर सामने आया था। खैर, गेम की अबतक वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है।


फैंस लगातार PUBG Mobile के भारतीय वर्जन की रिलीज डेट जानने की इच्छा रख रहे हैं

PUBG Mobile के भारतीय वर्जन के टीजर में Dynamo, Kronten और Jonathan नजर आए थे। ये सारे टीजर सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब चैनल पर 14 नवंबर को आ गए थे।

youtube-cover

काफी समय हो गया है लेकिन अबतक भारत में गेम की वापसी के बारे में कोई भी जानकारी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है। हालांकि, कुछ कंटेंट क्रिएटर्स ने 20 नवंबर को संभावित रिलीज डेट बताया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

इसके बाद से ही खिलाडी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन कई सारे संदेह ने वापसी को लेकर सवाल खड़े किये हैं।

कई लोग ट्विटर पर रिलीज डेट से जुडी जानकारी पाने के लिए PUBG Mobile और यहां तक कि Microsoft Azure को भी टैग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का भारतीय बीटा वर्जन लॉन्च नहीं हुआ है, टेस्टिंग वर्जन सिर्फ प्रो प्लेयर्स के लिए होगा?

हालांकि, कुछ समय पहले आयी खबरों के अनुसार थोड़े समय तक और इंतजार करना होगा। इसका बड़ा कारण ये है कि गेम को भारत में वापसी करने के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत होगी। कुछ समय पहले भारत में PUBG India ने कंपनी के रूप में रजिस्ट्रेशन किया था।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के अलग-अलग वर्जन को पूरी दुनिया में रिलीज करने वाली सारी कंपनी के नाम

Edited by Ujjaval E-Sports
App download animated image Get the free App now