PUBG Mobile में M249 के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

M249 
M249 

PUBG Mobile की खास बात ये है कि इसमें अन्य बैटल रॉयल गेम्स के मुकाबले हथियारों के ज्यादा और अलग विकल्प मिल जाते हैं। हर एक खिलाडी खास M249 गन से जरूर परिचित होगा। इस आर्टिकल में हम इस गन के डैमेज, लोकेशन, स्टैट्स और अटैचमेंट्स समेत अन्य चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं।

PUBG Mobile में M249 के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


लोकेशन

(Image credits: AminoApps.com)
(Image credits: AminoApps.com)

M249 असल में PUBG Mobile की एक लाइट मशीन गन है। ये गन अपनी 100 बुलेट्स की क्षमता के लिए प्रसिद्ध है और इसे एयरड्रॉप में हासिल किया जा सकता है। हर एक मैप में आपको ये गन एयरड्रॉप के अंदर मिल सकती हैं। गन में जबरदस्त खूबियां है और इसकी प्रैक्टिस करने से काफी ज्यादा फायदा रहता है क्योंकि हर एक मैप पर इसे उपयोग किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में AWM के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी


डैमेज स्टैट्स

M249
M249

M249 का रेट ऑफ फायर काफी ज्यादा बढ़िया है। इसमें 5.56mm की बुलेट्स लगती हैं और इसका बेस डैमेज 45 का हिअ। खास बात ये है कि एक राउंड में 100 बुलेट्स आती हैं जो अकेले पूरी स्क्वाड को खत्म करने के लिए काफी है। साथ ही M249 में 6x लग जाता है।


रेकोईल और अटैचमेंट्स

(Image credits: Zilliongamer.com)
(Image credits: Zilliongamer.com)

लाइट मशीन गन होने की वजह से M249 का रेकोईल साधारण है। इसके बावजूद ये मिड और लॉन्ग रेंज में उपयोग नहीं की जाती क्योंकि इसपर नियंत्रण जमाने में काफी समय लगता है। इस गन में कोई भी अटैचमेंट्स नहीं लगती। साथ ही इसपर एक ट्राईपोड लगा रहता है और प्रोन होने के बाद इसे उपयोग करना आसान रहता है। ये गन में इस वजह से रेकोईल काफी ज्यादा कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile में Micro UZI के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

Edited by Ujjaval E-Sports