PUBG Mobile प्रो Mortal ने ईस्पोर्ट्स मोबाइल प्लेयर ऑफ द ईयर में तीसरा स्थान बनाया

Image via Esports Awards, Twitter
Image via Esports Awards, Twitter

ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स में "ईस्पोर्ट्स मोबाइल प्लेयर ऑफ द ईयर" के टॉप तीन विजेता सामने आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी और यहां PUBG Mobile के प्रसिद्ध प्लेयर्स मौजूद थे।

इसके पहले 22 नवंबर 2020 को विजेता की घोषणा हो गयी थी। दरअसल, PUBG Mobile फैंस के लिए काफी अच्छी खबर थी क्योंकि प्रसिद्ध इंडोनेशियाई प्रोफेशनल PUBG Mobile प्लेयर Zuxxy को विजेता घोषित किया था।

PUBG Mobile प्रो Mortal ने ईस्पोर्ट्स मोबाइल प्लेयर ऑफ द ईयर में तीसरा स्थान बनाया

प्रसिद्ध भारतीय स्ट्रीमर और PUBG Mobile प्रो Mortal उर्फ़ नमन माथुर ने इस कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया है। वो दूसरे कैटेगरी में शामिल थे और वहां उन्होंने स्ट्रीमर ऑफ द ईयर अवार्ड में दूसरा स्थान बनाया था।

ये भी पढ़ें- रिपोर्ट्स: PUBG Mobile India के अधिकारी अभी भी सरकार से मुलाकात के जवाब का इंतजार कर रहा है

Mortal के साथ ही दुनिया के टॉप 5 मोबाइल प्लेयर्स भी लिस्ट में शामिल थे। ये खिलाडी मोबाइल ईस्पोर्ट्स में सफल रहे हैं और PUBG Mobile का नाम भी इसमें शामिल है। उन्होंने Team SouL के साथ PUBG Mobile के दो टाइटल्स जीते हैं।

प्रसिद्ध ब्राजीलियन यूट्यूबर और प्रोफेशनल Free Fire प्लेयर Nobru उर्फ़ ब्रूनो गोज दूसरे स्थान पर थे। Nobru के यूट्यूब पर 11 मिलियन सब्सक्राइबर्स है।

वो ब्राजील के सबसे प्रसिद्ध Free Fire प्लेयर है। वो Free Fire के कई टूर्नामेंट में विजेता टीम के साथ रहे हैं।


ईस्पोर्ट्स प्लेयर ऑफ द ईयर के नॉमिनेशंस:

Iferg: COD Mobile प्लेयर

Fly: Arena of Valor प्लेयर

Nobru: Garena Free Fire प्लेयर

Zuxxy: PUBG Mobile प्लेयर

Luxxy: PUBG Mobile प्लेयर

Mortal: PUBG Mobile प्लेयर

Surgical Goblin: Clash Royale प्लेयर

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Lite के फैंस जता रहे हैं नाराजगी, भारत में गेम की वापसी को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आयी