Mortal ने स्ट्रीमर ऑफ द ईयर अवार्ड में दूसरा स्थान किया प्राप्त, भारतीय ईस्पोर्ट्स के लिए बड़ी उपलब्धि

Mortal
Mortal

23 को प्रसिद्ध भारतीय युट्यूबर नमन माथुर "Mortal" पहले भारतीय बने जिन्हें ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स 2020 के लिए नॉमिनेट किया गया। दरअसल, Mortal को "Streamer of the Year" की श्रेणी में डाला गया था और उनके साथ दुनियाभर के 11 अन्य प्रसिद्ध स्ट्रीमर भी थे।


Mortal ने स्ट्रीमर ऑफ द ईयर अवार्ड में दूसरा स्थान किया प्राप्त, भारतीय ईस्पोर्ट्स के लिए बड़ी उपलब्धि

कुछ दिनों पहले अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रसिद्ध स्पेनिश स्ट्रीमर IBAI को स्ट्रीमर ऑफ द ईयर की श्रेणी का विजेता घोषित किया गया था। अब ईस्पोर्ट्स अवार्ड्स ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट में हमेशा की तरह नामों के बारे में जानकारी दी।

Mortal यहां दूसरे स्थान पर थे वहीं ब्राजील के काउंटर-स्ट्राइक स्ट्रीमर Gaules तीसरे स्थान पर थे। स्ट्रीमर ऑफ द ईयर अवार्ड उस व्यक्ति को मिलता है जो स्ट्रीमिंग को बेहतर बनाता है और ईस्पोर्ट्स सिन को इन 12 महीनों में सबसे ज्यादा फायदा पहुंचाता है।


अवार्ड के नियम

पहला नियम: पिछले साल लगातार वीडियो गेम्स से जुडी लाइव स्ट्रीम की हो।

दूसरा नियम: कई लोगों को अपने साथ जोड़ा हो और लगातार मनोरंजन किया हो।

Criteria 3: स्ट्रीमिंग जगत में नए आइडिया, टेक्नोलॉजी और अच्छी क्वालिटी का उपयोग किया हो।


स्ट्रीमर ऑफ द ईयर : नॉमिनेट किये गए प्रतियोगी

  • MORTAL
  • POKIMANE
  • DR LUPO
  • SUMMIT1G
  • IBAI
  • SWAGG
  • GAULES
  • COURAGEJD
  • ASMONGOLD
  • XOC
  • TIMTHETHETATMAN
  • NICKMERCS

Mortal के बारे में जानकारी:

नमन "Mortal" माथुर असल में एक स्ट्रीमर और प्रोफेशनल PUBG Mobile प्लेयर है। साथ ही वो दुनिया की सबसे प्रसिद्ध टीम Soul Esports के मालिक भी है। इसके अलावा उनके यूट्यूब चैनल पर 6.2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स है।

इंस्टाग्राम पर भी मोर्टल के 2.5 मिलियन फॉलोवर्स है। वो साऊथ एशिया में सबसे ज्यादा फगोलो किये जाने वाले गेमिंग स्टार है।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का भारतीय वर्जन चुने हुए प्रो प्लेयर्स के लिए हुआ रिलीज