PUBG Mobile का भारतीय वर्जन चुने हुए प्रो प्लेयर्स के लिए हुआ रिलीज 

 PUBG Mobile Indian
PUBG Mobile Indian

Maxtern उर्फ सागर ठाकुर (प्रसिद्ध PUBG Mobile कंटेंट क्रिएटर) ने हाल ही में अपने एक ट्वीट से कई लोगों का ध्यान खींच लिया। दरअसल, उन्होंने बताया कि PUBG Mobile का भारतीय वर्जन कुछ चुनिंदा प्रो प्लेयर्स के लिए रिलीज कर दिया गया है। कुछ समय बाद उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

PUBG Corporation से जुडी कई सारी खबरें पिछले 15 दिनों में सामने आयी है। पहले PUBG Mobile की वापसी को घोषणा हुई। इसके बाद टीजर सामने आया और फिर संभावित डेट को लेकर चर्चा हुई। बाद में भारत में PUBG India ने रजिस्ट्रेशन किया।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile के भारतीय वर्जन का हो रहा है बेसब्री से इंतजार, ट्विटर पर आयी फैंस की प्रतिक्रियाएं


PUBG Mobile का भारतीय वर्जन चुने हुए प्रो प्लेयर्स के लिए रिलीज हुआ

ये रहा वो ट्वीट जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया:

Maxtern का डिलीट किया गया ट्वीट
Maxtern का डिलीट किया गया ट्वीट

इसमें बताया गया:

“ PUBG Mobile India को PUBG के मुख्य वर्जन के ऐप के लिए धन्यवाद। दोस्तों, PUBG India का पहला लुक जल्द ही मेरे चैनल पर रिलीज किया जाएगा। सर्वर इस समय भारतीय वर्जन में काम नहीं कर रहा।”
“ ये ऐप सिर्फ चुनिंदा लोगो के लिए मौजूद है। हम हर किसी के लिए आने वाली असल अपडेट के एक दिन पहले अपलोड कर सकते हैं। ”

ये ट्वीट्स PUBG Mobile की गूगल प्ले स्टोर पर 24 नवंबर को रिव्यु पर जाने की खबर के बाद की है। गूगल प्ले स्टोर वाली खबर से जरूर ही गेम की वापसी लगभग तय हो गयी है।

अब गेम की वापसी ज्यादा दूर नहीं है और हर कोई एक बार फिर इस शानदार गेम का मजा भारत में ले पाएगा।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile India ने गूगल प्ले स्टोर पर पब्लिशिंग का किया निवेदन, हरी झंडी दिखाई गयी – रिपोर्ट

Edited by Ujjaval E-Sports