PUBG Mobile का साइज हुआ कम, गूगल प्ले स्टोर पर 1 GB के अंदर गेम उपलब्ध

(Image via PUBG Mobile / Twitter)
(Image via PUBG Mobile / Twitter)

PUBG Mobile भले ही भारत में बैन है लेकिन दुनियाभर में गेम आसानी से चल रहा है। PUBG Mobile के पास अन्य गेम्स के मुकाबले हमेशा ही ज्यादा एक्टिव प्लेयर्स रहे हैं। गेम में समय-समय पर अपडेट आते रहते हैं। इससे गेम अच्छा बनते जाता है।

हाल ही में PUBG Mobile का 1.1 अपडेट आया था और इसके साथ ही कई सारे अनोखे फीचर्स आए। साथ ही मेट्रो रॉयल मोड को भी जोड़ा गया। इसके अलावा लाइटवेट इंस्टॉलेशन फंक्शन को जोड़कर PUBG Mobile का साइज भी कम कर दिया गया है।


PUBG Mobile का साइज हुआ कम 1 GB के अंदर गेम उपलब्ध

1.1 अपडेट पर ही PUBG Mobile ने लाइटवेट इंस्टॉलेशन फंक्शन को लाने का निर्णय लिया और इससे गूगल प्ले स्टोर पर गेम की फ़ाइल का साइज 610 MB होगा।

The ‘Download’ tab in the in-game settings

इसके अलावा PUBG Mobile ने गेम में डाउनलोड का एक विकल्प दे दिया है। यहां से अब खिलाडी रिसोर्स पैक को डाउनलोड या डिलीट कर सकते हैं। इससे खिलाडियों को PUBG Mobile में कम स्टोरेज लगेगी। साथ ही वो अपने अनुसार पैक्स डाउनलोड कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile ने भारत में वापसी के साथ ऑफिस खोलने की घोषणा की, 100 मिलियन डॉलर्स करेंगे निवेश

गेम की शुरुआत में आपके पास दो अलग-अलग पैक्स होंगे:

छोटे फोन्स के लिए रिसोर्स पैक (329.9 MB)

HD रिसोर्स पैक (583.2 MB)

अब गेम में सिर्फ एरेंग्ल मैप आएगा। बाकि विकल्प आपको डाउनलोड करने होंगे। इसके अलावा स्मार्ट डिलीट फीचर को लाया गया है। खैर, इस नए तरह के फीचर को लेकर काफी अच्छा विकल्प जोड़ा गया है। आप नीचे दी गयी वीडियो द्वारा इस नए फीचर्स के बारे में जान सकते हैं:

youtube-cover

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile का भारतीय वर्जन 20 नवंबर तक लॉन्च हो सकता है, Kronten ने दी जानकारी