PUBG Mobile सर्वर अब आधिकारिक रूप से भारत में बंद कर दिया गया है

PUBG Mobile
PUBG Mobile

पिछले महीने की शुरुआत में सरकार ने भारत में 118 चीनी ऐप्स को बैन किया था। इस दौरान चीनी ऐप्स की सूची में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite भी शामिल था। इसके बाद दोनों गेम्स को गूगल प्लेस्टोर और ऐप स्टोर से निकाल दिया गया था। हालांकि, उन्हें पूरी तरह बंद नहीं किया गया था।

खिलाडी इस गेम को सस्पेंशन के बाद भी खेल पा रहे थे। इसके बाद खबर सामने आयी थी कि PUBG Corporation अब भारत में गेम की पब्लिशिंग करेगा और अब PUBG Mobile का टेनसेंट के साथ भारत में कोई भी संबंध नहीं होगा। इसके बाद फैंस को बैन हटने की उम्मीद थी।

इसके बावजूद गेम ने कल अपने फेसबुक पोस्ट और डिस्कॉर्ड सर्वर द्वारा बताया कि भारतीय यूजर्स अब PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite को नहीं खेल पाएंगे। अब आधिकरिक से सर्वर बंद हो गया है।

ये भी पढ़ें;- PUBG Mobile के बंद होने के बाद गेम की वापसी से जुडी जानकारी सामने आयी


PUBG Mobile सर्वर अब आधिकारिक रूप से भारत में बैन कर दिया गया है

सुबह कुछ लोगों ने ट्विटर पर बताया कि गेम में फेसबुक और डिस्कॉर्ड द्वारा बताया गया मैसेज आ रहा था। ये रही लोगों की प्रतिक्रिया:

कुछ PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite प्लेयर्स ने बताया कि वो लोग-इन नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही एरर का मैसेज आ रहा है।

साथ ही भारत के यूजर्स PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite की आधिकारिक वेबसाइट को भी खोल पा रहे हैं। अब कहा जा सकता है कि भारत में टेनसेंट द्वारा पब्लिश किये गए दोनों गेम्स का अंत हो गया है। देखना होगा कि भविष्य में PUBG Mobile और PUBG Mobile Lite की भारत में नए वर्जन के साथ वापसी होती है या नहीं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile फैंस के लिए आयी बुरी खबर, गेम के सारे सर्वर भारत में जल्द ही बंद होंगे

Edited by Ujjaval E-Sports