PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स: पहले दिन के टॉप 5 प्लेयर्स

PMGC 
PMGC 

PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स के पहले दिन का अंत हो गया है और लीग स्टेज से क्वालीफाई हुई शीर्ष 16 टीमें आपस में भीड़ रही हैं। इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 1.2 मिलियन डॉलर्स है। PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स के पहले दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिला और दिन के अंत तक टर्की की Klas Digital Athletics 80 अंकों के साथ शीर्ष पर थी।


PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स के पहले दिन की पूरी अंकतालिका


PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स के पहले दिन के टॉप 5 प्लेयर्स:

1.) Suk (4 Angry Men): Suk असल में 4AM टीम के IGL है और उन्होंने पूरे दिन जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे दिन कुल 14 किल्स किये और उनका डैमेज 2608 था। साथ ही उनका सर्वाइवल टाइम 132 मिनट और 42 सेकंड था।


2.) Law (Alpha7 Esports): Law असल में A7 Esports टीम के सदस्य है। वो किल लीडरबोर्ड में दूसरे स्थान पर 13 किल्स और 2979 के डैमेज के साथ मौजूद है। उनका सर्वाइवल टाइम 119 मिनट और 49 सेकंड्स था।


3.) Paraboy (Nova Esports): Paraboy असल में Nova eSports के स्टार प्लेयर है। वो इस सूची में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने 11 किल्स किये थे और उनका कुल डैमेज 2764 का था। साथ ही उनका सर्वाइवल टाइम 122 मिनट और 53 सेकंड्स था।


4.) Oldboy (Natus Vincere): Oldboy असल में NAVI टीम का हिस्सा थे और वो चौथे स्थान पर है। उन्होंने कुल 11 किल्स किये थे और उनका डैमेज 2433 का रहा है। उनका सर्वाइवल टाइम 126 मिनट्स और 54 सेकंड्स है।


5.) Beer11(RRQ Athena): RRQ Athena के Beer11 ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे दिन जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 14 किल्स किये और उनका डैमेज 1821 का रहा था। उनका सर्वाइवल टाइम 133 मिनट था।

अभी सिर्फ एक दिन खत्म हुआ है। आने वाले समय में चीज़ें बदल सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Global Championship के फाइनल्स के पहले दिन की पूरी अंकतालिका