PUBG Mobile को लेकर चौंकाने वाली घोषणा, नए नाम के साथ भारत में गेम की होगी धमाकेदार वापसी 

Battlegrounds Mobile India
Battlegrounds Mobile India

PUBG Mobile के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई हैं। दरअसल, गेम की जल्द ही भारत में बड़ी वापसी होने वाली हैं। कुछ समय पहले ही एक बड़ी घोषणा देखने को मिली जहां बताया गया कि PUBG Mobile का भारतीय वर्जन जल्द ही आएगा। इसके साथ ही गेम का पोस्टर सामने आ गया है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि इस गेम का नाम अब बदलकर Battlegrounds Mobile India रख दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire के अंदर पुर्गाटोरी मैप पर लैंड करने के लिए 3 सबसे खास और शानदार जगहें

PUBG Mobile के आधिकारिक पेजों का नाम भी बदल गया है। अब ये गेम Battlegrounds Mobile India के नाम से जाना जाएगा। दरअसल, गेम की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषणा देखने को मिली। इसके बावजूद अबतक कोई भी रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं। इसके अलावा गेम का 10 सेकंड का टीज़र भी यूट्यूब पर पोस्ट किया गया है।

Battlegrounds Mobile India (PUBG Mobile) को पहले भारत में बैन किया जा चुका हैं

सितंबर 2020 में एक बड़ी खबर आई थी। दरअसल, भारत में PUBG Mobile समेत 100 से भी ज्यादा ऐप्स को बैन कर दिया गया था। इसके बाद गेम के सर्वर भी बंद कर दिए गए थे और नवंबर में भारतीय वर्जन की घोषणा हो गई थी। इसके बावजूद बाद में गेम की वापसी के चांस कम हो गए थे। सभी ने उम्मीद खो दी थी लेकिन अब आधिकारिक घोषणा हो गई हैं।

Battlegrounds Mobile India को पूरी अलग तरीके से रखा जा रहा है। इसके साथ ही गेम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। अबतक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं और सिर्फ गेम से जुड़ी मुख्य जानकारी ही साझा की गई हैं। अब देखना होगा कि गेम कबतक रिलीज किया जाता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire में DJ Alok के लिए 5 सबसे ताकतवर और जबरदस्त कैरेक्टर कॉम्बिनेशन्स