PUBG Mobile Global Championship 2020 फाइनल्स में सबसे ज्यादा किल्स करने वाले 10 खिलाडी

PUBG Mobile Global Championship
PUBG Mobile Global Championship

PUBG Mobile Global Championship 2020 का अंत हो गया है और Nova XQF को यहां जीत मिली हैं। साथ ही कई सारे सुपरस्टार्स ने प्रतियोगिता में ढेरों किल्स किये हैं।


PUBG Mobile Global Championship 2020 फाइनल्स में सबसे ज्यादा किल्स करने वाले 10 खिलाडी

#1 - Nova XQF Order

Order असल में Nova का हिस्सा है। उन्होंने फाइनल्स में 56 किल्स किये हैं और उनका डैमेज 10709 का रहा है।


#2 - Four Angry Men Suk

4 AM के Suk को PUBG Mobile की इस प्रतियोगिता में MVP और गनस्लींगर का इनाम मिला साथ ही उन्होंने फाइनल्स में 54 किल्स किये हैं और उनका डैमेज 11 हजार के करीब रहा है।


#3 - Zeus Zyoll

Zeus Esports ने PUBG Mobile की इस प्रतियोगिता में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सबको चौंकाया है। Zyoll ने काफी धमाकेदार काम किया। .दरअसल, उन्होंने 48 किल्स किये और उनका डैमेज 9.9k का रहा।


#4 - Nova XQF Paraboy

Paraboy ने फाइनल्स में 44 किल्स किये और उनक डैमेज लगभग 11.4k का रहा। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया है।


#5 - Alpha 7 Law

A7 Esports के लीडर Law ने पांचवां स्थान हासिल किया है। दरअसल, उन्होंने 39 किल्स किये थे और उनका डैमेज लगभग 8.5 का रहा है।


#6 - Bigetron RA Zuxxy

Zuxxy असल में Bigetron RA के इन-गेम लीडर है। उन्होंने फाइनल्स में 38 किल्स किये हैं और उनक डैमेज लगभग 8.7K का रहा है।


#7 - Natus Vincere Oldboy

Navi टीम के Oldboy किल्स के लीडरबोर्ड में सातवें स्थान पर रहे हैं। वो 35 किल्स कर चुके हैं और उनका डैमेज 9.4k का रहा है।


#8 - Zeus Godless

Godless ने Ronin की जगह Zeus Esports में ली थी क्योंकि वीसा के कारण उन्हें एंट्री नहीं मिल पाई थी। उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया और वो प्रतियोगिता में 35 किल्स करने में सफल रहे उनका डैमेज 8.1k से ज्यादा रहा।


#9 - Nova XQF Jimmy

Nova टीम का तीसरा खिलाडी इस लिस्ट में शामिल है। जिमी ने 35 किल्स किये हैं और उनका डैमेज लगभग 8 हजार तक का रहा है।


#10 - Bigetron RA Ryzen

BTR का दूसरा खिलाडी इस लिस्ट में शामिल हुआ है। दरअसल, उन्होंने 34 किल्स और लगभग 8 हजार 700 का डैमेज दिया है। साथ ही उन्हें ग्रेनेड मास्टर का इनाम भी मिला है।

ये भी पढ़ें- PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स: प्रतियोगिता की इनामी राशि का वितरण