PUBG Mobile Global Championship फाइनल्स: प्रतियोगिता की इनामी राशि का वितरण

Nova esports
Nova esports

PUBG Mobile इतिहास की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का अंत हो गया है। PUBG Mobile Global Championship (PMGC) Grand फाइनल्स में Nova ESports को जीत मिली। दुनियाभर की शीर्ष 16 टीमों ने हिस्सा लिया था और इस प्रतियोगिता की इनामी राशि 1,200,000 डॉलर्स थी। PMGC फाइनल्स काफी धमाकेदार थे और यहां टीमों को भी इनामी राशि मिली।

इस प्रतियोगिता में चीन की Nova XQF टीम को 700,000 डॉलर्स मिले। साथ ही दूसरा स्थान हासिल करने वाले Four Angry Men को 200,000 डॉलर्स मिले।

PMGC फाइनल्स की इनामी राशि का वितरण
PMGC फाइनल्स की इनामी राशि का वितरण

इसके अलावा Zeus Esports ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया था। इसलिए उन्हें 100,000 डॉलर्स मिले। प्रतियोगिता के 4 दिनों में कुल 29 मैच देखने को मिले थे और लगभग सभी मैप्स में मैच आयोजित किये गए थे।

ये भी पढ़ें:- PUBG Mobile Global Championship के फाइनल्स के पहले दिन की पूरी अंकतालिका


PUBG Mobile Global Championship 2020 के फाइनल्स की इनामी राशि का वितरण:-

पहला स्थान: 700,000 डॉलर्स (लगभग ₹5.1 करोड़):- Nova XQF

दूसरा स्थान: 200,000 डॉलर्स (लगभग ₹1.46 करोड):- Four Angry Men

तीसरा स्थान: 100,000 डॉलर्स (लगभग ₹73 लाख):- Zeus Esports

चौथा स्थान: 40,000 डॉलर्स (लगभग ₹29 लाख):- Natus Vincere

पांचवां स्थान: 25,000 डॉलर्स (लगभग ₹18 लाख):- Bigetron RA

छठा स्थान: 20,000 डॉलर्स (लगभग ₹14.6 लाख):- Konina Power

सातवां स्थान: 17,000 डॉलर्स (लगभग ₹12.4 लाख):- Team Secret

आठवां स्थान: 15,000 डॉलर्स (लगभग ₹11 लाख):- Klas Digital Athletics

नवां स्थान: 12,000 डॉलर्स (लगभग ₹8.75 लाख):- Alpha 7 Esports

दसवां स्थान: 11,000 डॉलर्स (लगभग ₹8 लाख):- Team Secret Jin

ग्यारहवां स्थान: 10,000 डॉलर्स (लगभग ₹7.3 लाख):- RRQ Athena

बारहवां स्थान: 10,000 डॉलर्स:- Futbolist

तेरहवां स्थान: 10,000 डॉलर्स:- Aerowolf Limax

चौदहवां स्थान: 5,000 डॉलर्स (लगभग ₹3.65 लाख):- Power888 KPS

पन्द्रहवां स्थान: 5,000 डॉलर्स:- A1 Esports

सोलहवां स्थान: 5,000 डॉलर्स:- Abrupt Slayers

PMGC Finals में MVP: 15,000 डॉलर्स:- Four Angry Men Suk

ये भी पढ़ें;- Nova ESports ने PUBG Mobile Global Championship प्रतियोगिता जीती

Edited by Ujjaval E-Sports