PUBG Mobile की नई गन P90 के बारे में छोटी-बड़ी हर जानकारी

P90 गन
P90 गन

PUBG Mobile हमेशा ही अपने नए अपडेट में बड़ी चीज़ें लाता रहता है। 0.18.0 अपडेट के साथ ही गेम में कुछ नई चीजें आयी है और कुछ बड़ी चीज़ों को बदला गया है।

PUBG Mobile के इस नए अपडेट में नए मैप और मोड्स आए हैं जिसमें मेड मीरामार, जंगल एडवेंचर मोड, सेफ्टी स्क्रेम्बल मोड, केंटेड साइट, गनक्राफ्टिंग फीचर और P90 के रूप में नई गन आदि शामिल है। इस दौरान P90 गन ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है।

PUBG Mobile में P90 कहाँ मिलेगी?

PUBG Mobile इस नई गन को एरिना मोड में लेकर आया है। एरिना मोड में लाने के काफी ज्यादा फायदे हैं क्योंकि ये गन करीबी फाइट्स में शानदार काम कर सकती है।

PUBG Mobile की नई गन P90 की विशेषताएं

Entercaption

P90 एक SMG गन है जिसमें 9mm की बुलेट्स लगती है और इसमें कुल 50 गोलियां रहती है। एक बार में 50 गोलियां होने की वजह से आप बड़ी आसानी से 1 या 2 खिलाड़ियों से फाइट ले सकते हैं। इस वजह से ये PUBG Mobile की सबसे अच्छी SMG गन्स में से एक है।

इस गन में 3 अलग-अलग फायरिंग मोड्स है जिससे ये बंदूक खास बनती है। लंबी दूरी होने पर खिलाड़ी सिंगल शॉट का उपयोग कर सकते हैं।

बर्स्ट फायर मोड का उपयोग मिड-रेंज में किया जा सकता है। P90 में रेड डॉट से लेकर 6x तक सारे स्कोप लग जाते हैं और आप इसमें लेजर साइट का उपयोग भी कर सकते हैं। इस गन की आधिकारिक जानकारियां सामने नहीं आयी है लेकिन इन-गेम विशेषताएं ये है:

1. पावर - 30

2. फायरिंग का दर - 70

3. रेंज - 25

4. कैपेसिटी - 50

5. स्टैब्लिटी - 58

महत्वपूर्ण जानकारी: ये सारी जानकारियां इन-गेम की है। सारी चीज़ों के अंक 100 में से दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- PUBG Mobile: मीरामार 2.0 की स्पेशल गाड़ी 'गोल्डन मिराडो' को किस तरह हासिल करें?

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications