PUBG Mobile की वापसी की घोषणा काफी समय पहले हो गयी थी। इसके बावजूद अबतक गेम भारत में किसी कारण से रिलीज नहीं किया गया है।
PUBG Mobile के भारतीय वर्जन को रिलीज करने में देर क्यों लगाई जा रही हैं?
PUBG Mobile ने घोषणा के बाद जल्द ही ट्रेलर को लॉन्च कर दिया था। इसमें रिलीज डेट के बारे में कुछ भी पता नहीं चला था और सिर्फ कमिंग सून बताया जा रहा था।
पहले बताया जा रहा था कि 20 नवंबर को PUBG Mobile की वापसी देखने को मिलेगी लेकिन अबतक ऐसा कुछ नहीं हुआ है और डेट निकल गयी है। अबतक PUBG Mobile के भारत वर्जन के रिलीज न होने का कोई कारण साफ नहीं हुआ है लेकिन ये संभावित कारण हो सकते हैं।
#1 - सरकार के आदेश
पहले खबरें सामने आयी थी कि PUBG Mobile की भारत में वापसी में सरकार का बड़ा किरदार होगा। बताया गया था कि जबतक सारी दिक्कते दूर नहीं होती तबतक शायद ही गेम वापस आए। ये एक बड़ा कारण हो सकता है।
#2 - सारी चीज़ों को सही तरह से सेट करने के लिए
एक और अहम कारण हो सकता है कि अबतक सारी चीज़ें फिक्स नहीं की गयी हो। Krafton Inc ने Microsoft Azure के साथ डाटा की सुरक्षा के लिए डील साइन की थी। हो सकता है कि इसके चलते देर हो रही है।
#3 - बदलाव पूरे न होने के कारण
प्रेस रिलीज में बताया गया था कि भारत वर्जन में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल, ग्रीन इफेक्ट, गेमप्ले टाइम, कैरेक्टर के कपड़ों में बदलाव अदि चीज़ों को जोड़ा जाएगा। हो सकता कि अबतक बदलाव पूरे नहीं हुए हो और इसके चलते इंतजार करना पड़ रहा हो।
आप Ocean (PUBG Mobile के प्रोफेशनल कास्टर) की वीडियो भी देख सकते हैं।
इसके बावजूद अभी भी खिलाडियों को आधिकारिक घोषणा का ही इंतजार करना होगा।