क्या BGMI Lite को Krafton के द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

क्या BGMI Lite Krafton के द्वारा लॉन्च किया जाएगा? (Image credit: BGMI)
क्या BGMI Lite Krafton के द्वारा लॉन्च किया जाएगा? (Image credit: BGMI)

BGMI (Battlegrounds Mobile India) दुनिया का सबसे प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम बन गया है। क्योंकि इस BR गेम को Krafton के डेवेल्पर्स ने लॉन्च किया है। मौजूदा समय में इस गेम को भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस गेम को एंड्रॉइड और iOS डिवाइस पर खेल सकते हैं।

वर्तमान में गेम के अंदर Krafton के डेवेल्पर्स ने 1.6 अपडेट रिलीज किया है। इस अपडेट में खिलाड़ियों के लिए खास ऑउटफिट, शानदार गन स्किन, नया मोड, कस्टम, और अन्य रिवॉर्ड्स मौजूद है। इन सभी कारणों की वजह से इस बैटल रॉयल गेम को ज्यादा खेला जाता है

PUBG Mobile लॉन्च होने के कुछ दिनों बाद दर्शोकों की गुजारिश के अनुसार खिलाड़ियों के लिए PUBG Mobile Lite लॉन्च किया था। क्योंकि, PUBG Mobile हाई डिवाइस में रन करने वाला गेम था।

इसी तरह BGMI को Krafton ने लॉन्च किया है। सभी सस्ते डिवाइस वाले प्लेयर्स चाहते हैं की BGMI Lite लॉन्च किया जाए। दरअसल, सभी प्लेयर्स Krafton के आधिकारिक सोशल मिडिया पर कमेंट के जरिये BGMI Lite की गुजारिश कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं बदले में Krafton के डेवेल्पर्स ने दर्शकों को क्या जवाब दिया है।


क्या BGMI (Battlegrounds Mobile India) Lite Krafton के द्वारा लॉन्च किया जाएगा?

BGMI (Battlegrounds Mobile India) को इसी लिए Krafton के द्वारा अलग सर्वर से डेवेलप किया गया है क्योंकि भारतीय प्लेयर्स बैटल रॉयल गेम को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इसलिए भारतीय खिलाड़ियों की गुजारिश के अनुसार Krafton ने आधिकारिक सोशल मिडिया पर बयान दिया है।

BGMI यह बैटल रॉयल गेम खिलाड़ियों के सस्ते डिवाइस में आसानी से रन करता है। इसलिए हम अभी BGMI Lite को लेकर कुछ कह नहीं सकते हैं। अगर भविष्य में ज्यादा ही गुजारिश की गया तो हम काम शुरू कर देंगे और जल्द-से-जल्द BGMI की तरह ही सस्ते मोबाइल में रन करने के लिए BGMI Lite को Krafton के द्वारा लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, वर्तमान में ऐसी कोई बीजीएमआई लाइट को लेकर कार्य नहीं चल रहा है।
Edited by Sawan E-Sports