4 मौके जब भारतीय क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के सम्बन्ध अनचाहे मोड़ पर ख़त्म हुए 

क्रिकेट और बॉलीवुड के रिश्तों के 4 बुरे उदाहरण
क्रिकेट और बॉलीवुड के रिश्तों के 4 बुरे उदाहरण

भारत में सिनेमा और क्रिकेट का गहरा रिश्ता रहा है। यही कारण है कि आज भारत में बॉलीवुड और क्रिकेट के रिश्ते काफी मजबूत और चर्चित रहते हैं। कई भारतीय क्रिकेटर्स ने अपने संन्यास के बाद अथवा अपने करियर के दौरान भारतीय सिनेमा में भी अपना हाथ आजमाया है। इसके साथ ही कई भारतीय खिलाड़ियों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ शादी भी की है, जिनमें पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) जैसे बड़े खिलाड़ियों का नाम शामिल हैं।

इसके साथ ही कई ऐसे मौके भी रहे हैं जब भारतीय खिलाड़ियों के बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ सम्बन्ध चर्चा में तो रहे, मगर आगे चलकर उनका अंजाम सुखद नहीं रहा। आज हम ऐसे ही 4 भारतीय खिलाड़ियों के बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ सम्बन्धों के बारे जानेंगे जो सफलता की राह में समाप्त नहीं हुए।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का बॉलीवुड अभिनत्रियों के साथ रिश्ता सफल नहीं हुआ

#1 ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला

ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला

हाल ही में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत और बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर हुई तकरार काफी चर्चा में है। दोनों सितारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक-दूसरे के साथ सम्बन्धों के बारे में जमकर टिप्पणी की। उर्वशी ने एक इंटरव्यू के दौरान आरपी नाम के व्यक्ति से जुड़े कुछ खुलासे किये। इस पर पंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और इंस्टा स्टोरी पर कहा था कि लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ भी कह देते हैं। इस पर पलटवार करते हुए उर्वशी ने पंत को छोटू भैया कहा था।

#2 रोहित शर्मा और सोफिया हयात

रोहित शर्मा और सोफ़िया हयात 2012 के दौरान
रोहित शर्मा और सोफ़िया हयात 2012 के दौरान

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी की थी। शादी से तीन साल पहले 2012 में रोहित ब्रिटिश एक्ट्रेस और मॉडल सोफिया हयात के साथ चर्चा में आ चुके हैं जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने अपने ट्विटर के जरिए किया था। उन्होंने रोहित शर्मा पर कई आपत्तिजनक आरोप भी लगाए थे। उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा था कि हां उन्होंने रोहित शर्मा को डेट किया था मगर अब सब खत्म हो चुका है और वो उन्हें फिर कभी भी डेट करना नहीं चाहेंगी। उन्होंने यह भी लिखा था कि वह अब किसी अच्छे इंसान की तलाश में हैं।

हालाँकि, रोहित की तरफ से इस सम्बन्ध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और आज वह अपने परिवार के साथ सुखी जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

#3 सौरव गांगुली और नगमा

सौरव गांगुली और नगमा के रिश्ते काफी चर्चा बटोरी थी
सौरव गांगुली और नगमा के रिश्ते काफी चर्चा बटोरी थी

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली अपने करियर के शुरुआती दिनों में बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के साथ सम्बन्ध के लिए चर्चा में आए थे। बताया जाता है कि शादीशुदा होने के बावजूद गांगुली नगमा के साथ काफी करीब थे और साथ ही उनके बीच संबंधों की भी खबरें आ रही थी। अफवाहों के ज़ोर पकड़ने से पहले ही गांगुली ने अपने और नगमा के बीच इस रिश्ते को खत्म कर दिया था।

कुछ सालों बाद नगमा के एक इंटरव्यू में उनके बयान से साफ पता लग रहा था कि गांगुली और उनके बीच कोई रिश्ता जरूर था।

#4 युवराज सिंह और किम शर्मा

युवराज सिंह और किम शर्मा
युवराज सिंह और किम शर्मा

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही फिल्म मोहब्बतें से मशहूर होने वाली अभिनेत्री किम शर्मा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में आये थे। माना जाता है कि 2003 के दौरान युवराज सिंह और किम शर्मा सबसे चर्चित जोड़ों में से एक थे। चार साल साथ रहने के बाद इस रिश्ते का अंत हो गया, बताया जाता है कि युवराज सिंह की मां उन दोनों के रिश्ते से खुश नहीं थीं जबकि किम शर्मा इस रिश्ते को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर थी।

जहां युवराज सिंह ने आगे चलकर ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच के साथ 2016 में शादी की तो वहीं किम शर्मा ने 2010 में अली पंजानी के साथ शादी करने के 6 साल बाद ही उन्हें तलाक दे दिया।

Quick Links

Edited by Prashant Kumar
App download animated image Get the free App now