Commonwealth Games 2022 में भारत की भविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। टोक्यो पैरालिम्पिक्स में पिछले साल रजत पदक जीतने वाली भविना कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
पैरा टेबल टेनिस के C 3-5 क्लास में भविना पटेल ने फाइनल में नाइजीरिया की इफेचुकवुडे इकपोई को 3-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। इसी वर्ग में भारत की सोनलबेन पटेल ने इंग्लैंड की सुसान बेली को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। एक ही इवेंट में भारत के लिए दो पदक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
पुरुष C 3-5 क्लास में भारत के राज अलगर को कांस्य पदक के मुकाबले में नाइजीरिया के इसउ ओगुनकुनेले ने 3-0 से हराया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह भारत का 13वां स्वर्ण एवं 15वां कांस्य पदक है। भारत के कुल पदकों की संख्या 40 हो गई है।