3 मौजूदा WWE Superstars जिन्हें Roman Reigns के साथ काम करने से सबसे ज्यादा फायदा मिला

wwe superstars benefittes most work with roman reigns
इन WWE सुपरस्टार्स को रोमन रेंस के साथ काम करने से फायदा हुआ

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में किया था और शायद उस समय किसी ने नहीं सोचा होगा कि वो 10 सालों के बाद कंपनी के सबसे बड़े हील सुपरस्टार बन चुके होंगे। पिछले करीब साढ़े 3 सालों के अंदर उन्होंने ट्राइबल चीफ किरदार में अपने प्रतिद्वंदियों को डॉमिनेट किया है।

उन्होंने कई महान रेसलर्स को हराकर अपनी चैंपियनशिप को रिटेन किया है और ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्हें ट्राइबल चीफ के साथ काम करने से सबसे ज्यादा फायदा मिला है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें Roman Reigns के साथ काम करने से बहुत ज्यादा फायदा हुआ है।

#)WWE में Roman Reigns के साथ काम करने से बड़े सुपरस्टार बने Jey Uso

Roman Reigns ने Payback 2020 में चैंपियन बनने के बाद अपना सबसे पहला टारगेट जे उसो को बनाया था। उनकी ये कोशिश शुरुआत में नाकाम रही, लेकिन आगे चलकर द उसोज़ को अपने साथ लाने और द ब्लडलाइन का गठन करने में सफल रहे। 2023 में द उसोज़ ने एक समय पर ट्राइबल चीफ का साथ छोड़ दिया था। जिमी अब दोबारा उनके साथ आ गए हैं, लेकिन जे उसो अपने अलग सिंगल्स सुपरस्टार बनने के सफर पर निकल पड़े हैं

ट्राइबल चीफ का राइट हैंड बनना, SummerSlam 2023 में उन्हें हराने के बहुत करीब आना और उनका साथ छोड़कर Raw में चले जाना। इन सभी मोमेंट्स ने ना केवल जे उसो के कैरेक्टर को हाइप किया बल्कि उन्हें एक बड़ा सिंगल्स सुपरस्टार बनने में भी मदद की है। इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि ट्राइबल चीफ का साथ मिलने से उनकी लोकप्रियता में भी काफी इजाफा हुआ है और रेंस के साथ के कारण ही वो जिमी उसो के साथ अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बन पाए थे।

#)रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के सैगमेंट्स ने द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन में चार चांद लगाए

सैमी ज़ेन अपने करियर में एक मिड-कार्ड रेसलर की भूमिका अदा करते आए हैं और WrestleMania 38 के बाद उन्होंने द ब्लडलाइन के साथ आने का प्रयास करना शुरू किया था। ज़ेन की एक्टिंग स्किल्स पर संदेह नहीं किया जा सकता क्योंकि उनके 'Ucey' सैगमेंट ने Roman Reigns को भी कैरेक्टर ब्रेक करने पर मजबूर कर दिया था।

Royal Rumble 2023 में ज़ेन द्वारा रोमन रेंस को मिले धोखे वाले वीडियो को दुनिया में करोड़ों लोगों ने देखा। वहीं एक समय पर उम्मीद की जाने लगी थी कि वो रेंस को हराकर नए अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं। खासतौर पर Elimination Chamber 2023 के मैच में ट्राइबल चीफ ने भी ज़ेन को एक बेहतरीन रेसलर के रूप में दिखाने में अहम योगदान दिया था।

#)केविन ओवेंस ने सैमी ज़ेन के साथ मिलकर WWE WrestleMania 39 को हेडलाइन किया

Survivor Series WarGames 2022 के बिल्ड-अप में जब केविन ओवेंस की द ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन में एंट्री हुई तब सैमी ज़ेन की ट्राइबल चीफ के प्रति निष्ठा पर सवाल खड़े होने लगे थे। ओवेंस और ज़ेन के टैग टीम रीयूनियन का बिल्ड-अप बहुत शानदार रहा था।

वहीं एकसाथ आने के बाद उन्होंने WrestleMania 39 को हेडलाइन किया और द उसोज़ को हराते हुए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियन बनने की उपलब्धि हासिल की थी। जब ओवेंस के कारण ज़ेन ने द ब्लडलाइन को छोड़ा तो इस ग्रुप की स्टोरीलाइन और भी अधिक दिलचस्प बन गई थी।

Quick Links