WWE Payback 2023 में धमाकेदार वापसी करने के बाद Roman Reigns के भाई ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर किया दिलचस्प पोस्ट

..
जे उसो ने WWE में की जबरदस्त वापसी
जे उसो ने WWE में की जबरदस्त वापसी

Jey Uso: WWE पेबैक (Payback 2023) में जे उसो (Jey Uso) ने वापसी कर सभी को चौंका दिया था। पूर्व टैग टीम चैंपियन को कोडी रोड्स (Cody Rhodes) वापस लेकर आए हैं। अब वो रॉ (Raw) ब्रांड का हिस्सा होंगे। रोमन रेंस (Roman Reigns) के भाई जे उसो ने वापसी पर प्रतिक्रिया दी है।

कुछ ही हफ्तों पहले जे उसो ने ब्लडलाइन और अपने भाई जिमी उसो से तंग आकर WWE छोड़ने का ऐलान कर दिया था। अब जे, रेड ब्रांड में आ चुके हैं, जहां वो अकेले दम पर सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगे। वो अपने भाई जिमी उसो के खिलाफ संभावित मैच के लिए कुछ महीनों तक तैयारी कर सकते हैं।

WWE फैंस को भी जे उसो की वापसी पसंद आई है। जे की वापसी के समय लाइव क्राउड का रिएक्शन देखने लायक था। हालांकि, शो में उन्होंने कोई बातचीत नहीं की थी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूर्व ब्लडलाइन मेंबर ने WWE में वापसी को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए पहला पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा,

"ITS JUS ME UCE"

आप नीचे उनकी पोस्ट देख सकते हैं:

WWE Payback 2023 के बाद क्या Raw में होगा Sami Zayn और Jey Uso का रीयूनियन?

सैमी ज़ेन और जे उसो एक-दूसरे से अच्छे से परिचित हैं। दोनों ही स्टार्स WWE के टॉप फैक्शन द ब्लडलाइन का हिस्सा रहे थे। सैमी और जे दोनों को रोमन रेंस के साथ मतभेद के चलते ग्रुप से अलग होना पड़ा। सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस ने WrestleMania 39 में द उसोज़ को अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम टाइटल्स के लिए हराया था।

यह हार ब्लडलाइन के टूटने का एक प्रमुख कारण थी। इसके बाद द उसोज़ और रोमन के बीच मतभेद चरम पर आ गए थे। पहले जिमी और बाद में जे ने ब्लडलाइन को छोड़ दिया। ज़ेन और केविन को हाल ही में हुए Payback 2023 में जजमेंट डे ने मात देकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप पर अपना कब्जा जमाया था। अब सैमी और जे एक ही ब्रांड का हिस्सा हैं।

youtube-cover

दोनों ही स्टार्स के बीच तालमेल को पहले फैंस ने काफी पसंद किया है। हालांकि, इसकी उम्मीद बहुत कम है कि सैमी अपने सबसे अच्छे दोस्त केविन ओवेंस और अपने बीच जे उसो को आने देंगे। संभवतः सैमी और ओवेंस अपनी चोट को सही करने के लिए कुछ समय का ब्रेक ले सकते हैं।

Quick Links