कजाकिस्तान के नूर-सुल्तान में खेली जा रही विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में पुरुषो के 65 किग्रा भारवर्ग में भारत को कांस्य पदक हासिल हुआ है। स्टार रेसलर बजरंग पूनिया ने निर्णायक मुकाबले में मंगोलिया के तुल्गा तुमुर ओचिर को 8-7 से हराकर कांस्य पर कब्जा जमाया। इस पदक के साथ ही बजरंग ने नया कीर्तिमान अपने नाम किया है। वह विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप में तीन पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय रेसलर बने हैं। गौरतलब हो कि बजरंग ने विश्व चैम्पियनशिप 2013 में कांस्य और साल 2018 में रजत पदक जीता था।
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बजरंग को स्थानीय रेसलर से हार का सामना करना पड़ा था। भारत के बजरंग पूनिया और कजाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव के बीच खेला गया सेमीफाइनल मुकाबला 9-9 से बराबर रहा, जिसके बाद विवादस्पद रूप से नियाजबेकोव को विजेता घोषित किया गया।
रवि दहिया ने भी जीता कांसा :
![रवि दहिया](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/b40d8-15690362897973-800.jpg 1920w)
विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार हिस्सा ले रहे भारत के रवि कुमार दहिया ने पुरुषों के 57 किग्रा भारवर्ग में ईरान के रेजा अत्रिनाघारची को 6-3 से शिकस्त देकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले रवि को सेमीफाइनल मुकाबले में रुस के पहलवान जौर उगुएव से 6-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
भारत ने विश्व रेसलिंग चैम्पियनशिप 2019 में तीन पदक(तीनों कांस्य) जीते हैं। बजरंग पूनिया और रवि दहिया से से पहले महिलाओं में विनेश फोगाट ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। आपको बता दें कि विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया और रवि कुमार दहिया ने अगले साल जापान में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर लिया है।
सुशील कुमार ने किया निराश:
![सà¥à¤¶à¥à¤² à¤à¥à¤®à¤¾à¤°](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2019/09/fc8f0-15690359113848-800.jpg 1920w)
लम्बे अंतराल के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वापसी कर रहे सुशील कुमार अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा । दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील को पुरुषों के 74 किग्रा भारवर्ग में अजरबैजान के खादजिमुराद गधजियेव ने 11-9 से हराकर बाहर कर दिया।