WWE के डेवलपमेंट ब्रांड NXT में प्रतिभाशाली सुपरस्टार्स की कमी नहीं है। कंपनी ज्यादातर रेसलर्स को NXT में शामिल करती है ताकि वह वहां खुद को निखार सके जिसके बाद उनकी एंट्री मेन रोस्टर में होती है। हालांकि कई बार नए रेसलर NXT में इतना आगे बढ़ जाते हैं वह मेन रोस्टर के सुपरस्टार्स को भी पीछे छोड़ देते हैं।
NXT में शुरू से ही फैंस को एक से बढ़कर एक चैंपियन देखने को मिले हैं जो आगे चलकर मेन रोस्टर का हिस्सा बने हैं और मेन रोस्टर में भी उन्होंने NXT जैसी सफलता हासिल की।
इस आर्टिकल में हम NXT के पहले 10 चैंपियंस के बारे में बात करेंगे और जानेंगे की वर्तमान समय में वह कहां हैं।
1. सैथ रॉलिंस (26 जुलाई 2012 को NXT चैंपियन बने)

सैथ रॉलिंस ने पहली बार हुए NXT चैंपियनशिप के लिए हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जिंदर महल को हराया और टाइटल पर अपना कब्जा जमाया। वर्तमान समय में सैथ रॉलिंस कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं।
हाल ही में हुए ड्राफ्ट में उन्हें स्मैकडाउन में भेज दिया गया है जहां वह हील के रूप में नज़र आ रहे हैं। स्मकैडाउन में आने से पहले डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ उनकी स्टोरीलाइन काफी चर्चा में रही थी। बता दें कि NXT में चैपियन बनने के बाद सैथ ने मेन रोस्टर में कई बड़े टाइटल अपने नाम किए। आने वाले कुछ हफ्तों में फैंस को सैथ रॉलिंस के धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
WWE Dhamaal League को आप हर रोज शाम 4 बजे सोनी टेन 1 (इंग्लिश) और सोनी टेन 3 (हिंदी) पर देख सकते हैं।
2. बिग ई (6 दिसंबर 2012)

6 दिसंबर 2012 को WWE NXT के एपिसोड में सैथ रॉलिंस अपने टाइटल को डिफेंड करने के लिए बिग ई के खिलाफ मुकाबला करते हुए नज़र आए जहां बिग ई ने NXT चैंपियनशिप अपने नाम की।
बिग ई मेन रोस्टर में द न्यू डे के मेंबर के रूप में काफी फेमस हुए हैं। टैग टीम के रूप में उन्होंने काफी सफलता हासिल की है। वर्तमान में उन्हें सिंगल्स के रूप स्मैकडाउन में भेज कर बिग पुश दिया है।
3. बो डैलस (23 मई 2013)

बिग ई को हराकर बो डैलस नए NXT चैंपियन बने। इसके बाद उन्होंने रॉ में कर्टिस एक्सल के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियनशिप अपने नाम की।
डैलस ने अपने करियर में एक बार 24/7 चैंपियनशिप भी अपने नाम की। उनके पार्टनर कर्टिस एक्सल को पिछले साल WWE ने रिलीज कर दिया था।
4. नेविल (27 फरवरी 2014)

साल 2014 में नेविल ने लैडर मैच में NXT चैंपियनशिप अपने नाम की। 16 मिनट तक चले इस धमाकेदार मैच में नेविल ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाई।
हालांकि NXT के बाद वह अपने करियर में कुछ सफलता हासिल नहीं कर पाए। साल 2019 में उन्हें AEW ने साइन कर लिया। हालांकि कोविड-19 के चलते इंटरनेशनल ट्रेवल की सेवा प्रभावित हुई और नेविल रेसलिंग करने के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए।
5. सैमी जेन (11 दिसंबर 2014)

दिसंबर 2014 में NXT TakeOver: R Evolution में सैमी जेन ने नेविल को हराकर NXT टाइटल अपने नाम किया। सैमी जेन जल्द ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले NXT चैंपियन बन गए।
वर्तमान में सैमी जेन WWE के मेन सुपरस्टार में से एक हैं और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी हैं। यह दूसरा मौका है जब उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की है।
6. केविन ओवेंस (11 फरवरी 2015)

सैमी जेन के चैंपियन बनने के बाद केविन ओवेंस के साथ उनकी दुश्मनी शुरू हुई और NXT TakeOver में केविन नए चैंपियन बने। इस मैच में केविन ने सैमी जेन को बुरी तरह से पीटा जिसके चलते सैमी मुकाबला जारी नहीं रख पाए और रेफरी ने केविन को विजेता घोषित कर दिया।
वर्तमान में केविन ओवेंस स्मैकडाउन का हिस्सा हैं और फैंस को जल्द ही उनके धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।
7. फिन बैलर (4 जुलाई 2015)

फिन बैलर NXT के बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। केविन ओवेंस को हराकर उन्होंने NXT चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद फिन बैलर मेन रोस्टर में पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने।
वर्तमान में फिन बैलर दूसरी बार NXT चैंपियनस के रूप में मुकाबले लड़ रहे हैं। फिलहाल उनके मेन रोस्टर पर लौटने की अभी कोई उम्मीद नहीं है।
8. समोआ जो (21 अप्रैल 2016)

NXT लाइव इवेंट में समोआ जो ने फिन बैलर को हराकर NXT चैंपियनशिप अपने नाम की। समोआ जो ने NXT में काफी सफलता हासिल की जिसके बाद फैंस मेन रोस्टर पर उन्हें लाने की मांग करने लगे।
हालांकि मेन रोस्टर में आने के बाद समोआ जो को कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई। कई चोटो के चलते उन्हें मेन रोस्टर में काफी परेशानी हुई। फिलहाल जो रॉ में कमेंट्री करते हुए नज़र आ रहे हैं।
9. शिंस्के नाकामुरा (20 अगस्त 2016)

WWE में आने से पहले ही शिंस्के नाकामुरा का प्रो-रेसलिंग में एक बड़ा नाम था। नाकामुरा ने NXT TakeOver: Brooklyn II में समोआ जो को हराकर NXT चैंपियनशिप अपने नाम की थी।
वर्तमान में शिंस्के नाकामुरा स्मैकडाउन के मेन सुपरस्टार हैं और सिजेरो के साथ टीम बनाकर मुकाबलों में शामिल हो रहे हैं।
10. रॉबर्ट रूड (28 जनवरी 2017)

NXT TakeOver: San Antonio में रॉबर्ट रूड ने शिंस्के नाकामुरा को हराकर NXT टाइटल अपने नाम किया। NXT से जब उन्हें मेन रोस्टर में लाया गया तो फैंस को उम्मीद थी कि उनके लिए कंपनी के पास कुछ बड़ा प्लान होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
मेन रोस्टर में रॉबर्ट रूड कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वर्तमान में वह स्मैकडाउन ब्रांड में डॉल्फ ज़िगलर के साथ नज़र आ रहे हैं।