WWE ड्राफ्ट 2020 के पहले दिन यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस, WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस जैसे बड़े सुपरस्टार्स को शुरुआत में ड्राफ्ट कर लिया गया। इसके अलावा भी कई सारे सुपरस्टार्स को नया ब्रांड मिला और कुछ अपने ब्रांड में बने रहे। ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 9 अक्टूबर, 2020 इसके बावजूद WWE ड्राफ्ट 2020 कुछ सुपरस्टार्स के लिए खराब साबित हुआ। ड्राफ्ट के पहले दिन हम्बर्टो कारिलो और मर्फी जैसे टॉप सुपरस्टार्स को Raw या SmackDown में से किसी ने नहीं चुना। WWE ड्राफ्ट 2020 के पहले दिन किसी भी ब्रांड द्वारा कुछ सुपरस्टार्स को नहीं चुना गयाSuperstars now considered "free agents" after going undrafted tonight: - Murphy- Elias- Humberto Carrillo- Drew Gulak- Tucker- Mickie James- Lucha House Party- Shorty G#WWEDraft— Ryan Satin (@ryansatin) October 10, 2020पिछले साल भी ड्राफ्ट देखने मिला था, उस दौरान कुछ सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट नहीं किया गया था। ऐसे में उन सुपरस्टार्स को कंपनी ने मौका दिया था कि वो किसी भी ब्रांड के साथ साइन कर सकते हैं। इसके चलते अंत में रोस्टर्स पूरे करने में WWE को दिक्कत नहीं आयी। इसके साथ ही चोटिल और WWE से जा चुके सुपरस्टार्स की जगह भी ये सुपरस्टार्स ले सकते हैं। WWE ने चीज़ों को फिर अच्छा बनाने के लिए ड्राफ्ट का आयोजन किया था। WWE ड्राफ्ट की एक खराब बात ये है कि जितने सुपरस्टार्स को ड्राफ्ट की लिस्ट के लिए चुना जाता है, वो सभी सुपरस्टार्स किसी ब्रांड का हिस्सा नहीं बनते। ⬇️⬇️ 🔴🔵 2020 #WWEDraft Night 1 PICKS 🔵🔴 ⬇️⬇️--------------1️⃣ #WWERaw ▶️ #WWEChampion @DMcIntyreWWE pic.twitter.com/DXzUVUPtCx— WWE (@WWE) October 10, 2020ये भी पढ़ें:- WWE ड्राफ्ट में मचे बवाल ने फैंस को किया हैरान, आई जबरदस्त प्रतिक्रियाएं ड्राफ्ट के पहले दिन देखा गया कि कुल 20 WWE सुपरस्टार्स या टीमों को अपना नया ब्रांड मिला। इसके बावजूद 10 ऐसे भी सुपरस्टार्स है जिन्हें किसी भी शो द्वारा साइन नहीं किया गया। इसमें हैवी मशीनरी के टकर, हम्बर्टो कारिलो, इलायस, मर्फी, शॉर्टी जी, मिकी जेम्स और लूचा हाउस पार्टी को Raw और SmackDown में से किसी भी ब्रांड ने अपने साथ नहीं जोड़ा। सैथ रॉलिंस को SmackDown में ड्राफ्ट कर दिया है और इस वजह से शायद मर्फी के साथ उनकी स्टोरीलाइन खत्म हो गयी है। टकर को ब्लू ब्रांड में ले लिया जाएगा क्योंकि उनके टैग टीम पार्टनर ओटिस इस समय SmackDown का हिस्सा है। इलायस चोट की वजह से कई महीनों से WWE के एक्शन से दूर है। उम्मीद है कि इन सभी सुपरस्टार्स को जल्द ही कोई भी ब्रांड अपने साथ जोड़ ले। कुछ सुपरस्टार्स NXT ने जाते हुए भी नजर आ सकते हैं। ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में रोमन रेंस के मैच में रचा जाएगा इतिहास, 'बिग डॉग' ने चुनी बहुत ही खतरनाक शर्त